Bhopal Cyber Fraud: फर्जीवाड़ा कर खाते से पौने तीन लाख रुपए निकाले

Share

Bhopal Cyber Fraud: मृत व्यक्ति के बैंक खाते से रकम हुई ट्रांसफर, डॉलर देने का नाम पर खाता कर दिया खाली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस ने बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड के दो प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें जालसाजों ने अलग-अलग तरीके से फर्जीवाड़ा करके दो लाख 81 हजार रुपए खातों से निकाल लिए। यह मामले भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज हुए है। पुलिस ने इस मामले में सायबर क्राइम से मिली केस डायरी को आधार बनकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। एक मामले में एक व्यक्ति का निधन हो गया है। जिनके खाते से रकम ट्रांसफर की गई।

माइनिंग ग्रुप का विज्ञापन देखा था

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पहली शिकायत आरिफ खान पिता स्वर्गीय अख्तर खान उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वे फिलहाल दारूल अमन कॉलोनी (Aman Colony) में रहते हैं। हालांकि वे बैरागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरिफ खान (Arif Khan) ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका हैं। इसके बावजूद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) के खाते से दो किस्त में एक लाख 45 हजार रुपए निकल गए। जबकि उनके पास एटीएम कार्ड भी नहीं था। यह बात तब पता चली जब उन्होंने बैंक जाकर पता लगाया तो मालूम हुआ कि यह रकम किसी एयू बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। मामले की जांच एसआई बना सिंह (SI Bana Singh) कर रहे हैं। इसी तरह दूसरा प्रकरण सना युसूफ पिता स्वर्गीय मोहम्मद युसूफ उम्र 31 साल ने दर्ज कराया। वे भोपाल अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्हें डॉलर की आवश्यकता थी। सना युसूफ को टेलीग्राम पर बीटीसी माइनिंग ग्रुप का विज्ञापन दिखा। फोन लगाया तो किसी राज नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि एक डॉलर 91 रुपए में दिया जाएगा। यह डॉलर का इंतजाम उसका दोस्त विवान करेगा। उसका फोन आया तो उससे डील कर लेना।कुछ देर बाद विवान का फोन सना युसूफ (Sana Yusuf)  के पास आया। उन्होंने एक हजार डॉलर (Dollar) की मांग रखी। जिसके लिए एक लाख रुपए का भुगतान कर दिया। कुछ देर बाद विवान ने यह बोलकर फिर फोन किया कि उसके पास 1600 डॉलर का स्लॉट खाली है। बाकी 36 हजार रुपए मांगने के बाद उसने बोला कि कुछ देर बाद डॉलर उसके खाते में आ जाएंगे। लेकिन दोनों आरोपियों के फोन बंद हो गए। उनके साथ यह फर्जीवाड़ा 25 फरवरी को हुआ था। मामले की जांच एसआई शेषनाथ (SI Sheshnath) कर रहे हैं। इस संबंध में शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की हेल्प लाइन में दर्ज कराई थी। इन दोनों मामले की प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। वहां से केस डायरी कार्रवाई के लिए शाहजहांनाबाद थाना पुलिस को भेजी गई। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 124—125/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टैंकर की टक्कर से हुई थी मौत, अब एफआईआर दर्ज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!