Bhopal Cyber Fraud: ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ महीना बुद्धू बनाते रहे जालसाज

Share

Bhopal Cyber Fraud: तीन बैंक खातों में 22 बार में जमा कराए 18 लाख 55 हजार पांच सौ पैतीस रुपए गंवाए, महिला समेत दो जालसाजों के चार नंबरों की जानकारी जुटा रही पुलिस

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बढूू एप से जोड़कर एक कारोबारी को ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने डेढ़ महीने तक बुद्ध बनाया। उसके ट्रेडिंग एकाउंट में 58 लाख रुपए का फंड होने के बावजूद उसको जालसाज निकालने के लिए करीब नौ लाख रुपए मांग रहे थे। तब उन्हें जालसाजी (Bhopal Cyber Fraud) का अहसास हुआ। हालांकि तब तक वे अपने 18 लाख, 55 हजार, पांच सौ 35 रुपए गंवा चुके थे। इस मामले की एक महीने तक भोपाल सायबर क्राइम ने जांच की थी। जिसकी केस डायरी प्रकरण दर्ज करने के लिए चूना भट्टी थाना पुलिस को भेजी गई।

ठगों ने अपने चारों फोन नंबर ब्लॉक कर दिए

चूनाभट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार ललित नामदेव पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद नामदेव उम्र 50 साल चाणक्यपुरी कॉलोनी (Chanakyapuri Colony) में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा दुकान भी चलाते हैं। उनके पास 5 जनवरी को सिया वालिया (Siya Waliya) नाम की एक महिला ने संपर्क किया। उसने ट्रेडिंग कंपनी बढ़ू एप (Trading Company Badhu App) से जुड़कर मिलने वाले फायदे बताए थे। वह उन्हें एक पखवाड़े तक मनाती रही। उसकी बातों में आकर उसकी एक भेजी गई लिंक पर वे जुड़ गए। यह काईन एक्स फिनटेक डॉट कॉम (KinexFintech.com) नाम की कंपनी थी। उसमें उन्होंने दो बार में पैसा लगाया तो 15 हजार रुपए का फायदा हुआ था। यह रकम उनके खाते में बकायदा जमा भी की गई थी। इसके बाद सिया वालिया ने बोला इससे ज्यादा फायदे के लिए उसके मेंटोर बलवीर (Mentor Balvir) मदद करेंगे। उसका नंबर देकर उनसे संपर्क भी कराया गया। बलवीर ने मेंटोर बनने पर 15 प्रतिशत लाभांश से कमीशन मांगा। जिसके लिए ललित नामदेव (Lalit Namdev) भुगतान करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने पहली बार में 12 हजार रुपए निवेश किया। दूसरी बार उन्होंने 31 हजार रुपए का पैसा जमा किया। जिसमें उन्हें दुगना लाभ ट्रेडिंग एप में दिखने लगा। उन्होंने रकम निकालना चाहा तो मेंटोर बलवीर ने बोला कि एक सप्ताह तक उन्हें निवेश करना होगा। उसके बाद ही वे एनओसी जारी कर सकेंगे। इस कारण ललित नामदेव करीब 15 फरवरी तक 18 लाख, 55 हजार पांच सौ पैतीस रुपए जमा कर चुके थे। इस जमा रकम में उन्हें 58 लाख रुपए का फायदा दिख रहा था। यह रकम निकालने के लिए बोला तो उनसे लाभांश का 25 प्रतिशत रकम लगभग आठ लाख, 90 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जमा करने के बोला जाने लगा। यहां उन्हें अहसास हुआ कि वे जालसाजी का शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने परिचितों के माध्यम से भोपाल पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोचने का काफी प्रयास किया था। लेकिन, आरोपियों को भनक लगी तो उन्होंने अपने चारों फोन नंबर ब्लॉक कर दिए। शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने की थी। जिसकी केस डायरी अब चूना भट्टी थाने को भेजी गई। जिसमें 01 अप्रैल को पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 87/26 दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई मोना जादौन (SI Mona Jadaun) कर रही हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों के बंधन बैंक (Bandhan Bank) के दो खातों में यह रकम ट्रांसफर हुई थी। इसके अलावा बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) के एक खाते में रकम जमा कराई गई थी। यह सारी रकम भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) के खाते से उसमें जमा हुई थी। पुलिस खाता धारकों के मालिकों के बारे में जानकारी जुटाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी की मौत से दुखी युवक ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!