Bhopal News: शादी के छह साल बाद तीन तलाक

Share

Bhopal News: मायके में बहन के सामने हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मुस्लिम समाज की एक नव विवाहिता को उसके पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। उसकी शादी को छह साल हुए हैं। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र का है। यह पूरा वाक्या पीडि़ता के मायके में हुआ था। जिसके बाद प्रकरण थाने में पहुंचा। पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं के संरक्षण के लिए बने तीन तलाक कानून के तहत प्ररण दर्ज कर लिया। वहीं सास समेत अन्य के खिलाफ प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज किया गया।

दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता की उम्र 26 साल है। उसका मायका तलैया थाना क्षेत्र में ही है। उसकी शादी छह साल पहले पहले निशातपुरा स्थित करोद (Karond) में हुई थी। रिश्ता 2018 में आरोपी पति आबिद के साथ तय हुआ था। रिश्ता मुस्लिम रीति रिवाज से तय हुआ था। पति फेब्रिकेशन का काम करता है। पुलिस ने बताया पीडि़ता को उसके पति के अलावा सास नाजमा, जेठ जावेद और ननद का पति हबीब ताने मारते थे। यह सभी लोग उसे मायके से दहेज न लेकर आने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते थे। इस कारण वह मजबूरी में मायके में आ गई थी। यहां उसका पति 19 मार्च 2025 को आया था। उस वक्त उसकी बहन भी थी। उसके सामने उसने तीन बार तलाक बोलकर चला गया था। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 266/25 दर्ज कर लिया है। मामले की एसआई बीएस काकोडिया (SI BS Kakodiya) कर रहे है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Killing News: तानों से तंग आकर कूदी थी महिला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!