Bhopal News: गौतम नगर में उपद्रव, वाहनों में तोड़फोड़

Share

Bhopal News: फोन करके एक दिन पहले मिली थी नाबालिग को धमकियां, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
गौतम नगर थाना फाइल फोटो

भोपाल। एक बार फिर जमकर उपद्रव हुआ। आरोपी दो मोटर साइकिल और मोपेड पर सवार सात लोग थे। जिन्होंने एक नाबालिग का पता पूछते हुए कई घरों के बाहर तलवारें मारी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। उसके अलावा सड़क किनारे खड़े कार समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

चैनल गेट पर हथियारों से कई बार वार किए

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 30—31 मार्च की दरमियानी रात पीजीबीटी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) में हुई थी। थाने में रिपोर्ट साहिल उर्फ बच्चा पिता शहजाद खान उम्र 17 साल ने दर्ज कराई है। वह थाने में पिता शहजाद खान (Shahzad Khan) के साथ पहुंचा था। साहिल खान उर्फ बच्चा (Sahil Khan@Bachcha) ने बताया कि वह एसी रिपेयरिंग का काम करता है। उसके पास 30 मार्च को फोन आया था। वह उस वक्त वीआईपी रोड पर था। फोन करने वाले ने अपना नाम अयान बच्चा बताया था। उसने धमकाते हुए घर में आकर जान से मारने की धमकी दी थी। वह जब घर पहुंचा तो उसको मामा के बेटे मोहम्मद सऊद ने बताया कि अयान बच्चा, साहिल काला, फत्तू और तारिक दो मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे। उनके पास हाथों में तलवार, छुरी थी। उन्होंने घर के चैनल गेट पर हथियारों से कई बार वार किए। वह अभद्र गाली दे रहे थे। इन चारों आरोपियों के साथ मोपेड पर तीन अन्य व्यक्ति भी थे। जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने भी जमकर उपद्रव मचाया था। आरोपियों ने शहजाद भाई के घर पर भी हमला बोला था। गौतम नगर थाना ने इस मामले में प्रकरण 155/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उपद्रव के पीछे वास्तविक वजह को लेकर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूली बच्चों से भरी बस खाई में गिरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!