Bhopal News: मंगेतर को भेज दी आपत्तिजनक तस्वीरें, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

भोपाल। सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान केे बाद एक व्यक्ति ने युवती के साथ यौन शोषण किया। यह घटना बागसेवनिया के वैस्टर्न होटल में पहले घटित हुई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। घटनाक्रम नौ महीने से चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से पांच लाख रुपए भी झांसा देकर ऐंठ लिए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपत्तिजनक तस्वीरें और चैटिंग मंगेतर को भेजी
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ि़ता की उम्र 25 साल है। उसने एमबीए करने के बाद एक कंपनी में जॉब कर रही थी। वह इंस्टाग्राम के जरिए नवंबर, 2024 में आरोपी हर्षवर्धन सौलंकी (Harshwardhan Solanki) के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच पहले चैटिंग होती थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। आरोपी हर्षवर्धन सौलंकी ने उसे बताया था कि इंग्लैंड (Ingland) में वह व्यापार करता है। वह इंदौर के पास डॉक्टर आंबेडकर नगर (पुराना नाम महू) में रहता है। पीड़ि़ता और आरोपी दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसी बीच आरोपी ने नारायण नगर (Narayan Nagar) में स्थित वेस्टर्न होटल (Western Hotel) में बुलाया। यहां उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा करने के बाद वह उससे शादी करने की बात बोलकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने व्यापार में मदद के नाम पर कई बार पैसे लिए। पीड़ि़ता ने करीब पांच लाख रुपए भी इस दौरान उसे दिए थे। लेकिन, कुछ समय बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया। वह कुछ दिन परेशान रही फिर परिवार की सहमति के अनुसार रिश्ता तय कर लिया। इस बात की भनक आरोपी हर्षवर्धन सौलंकी को लग गई। उसने पीड़ि़ता की आपत्तिजनक तस्वीरें और चैटिंग के स्क्रीन शॉट मंगेतर को भेज दिए। जिस कारण पीड़ि़ता पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत करने पहुंची। पीड़ि़ता को बागसेवनिया थाने में 29 जुलाईकी सुबह पहुंचाया गया। जिसमें प्रकरण 466/25 दर्ज करने के बाद शाम को आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, Bhopal Latest News, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,