Bhopal News: मुस्लिम सगी बहनों ने हिंदू युवती को इस्लाम धर्म अपनाकर जन्नत बनाया,ब्लैकमेल करने के लिए ज्यादती की एफआईआर भी कराई

भोपाल। कन्वर्जन और ज्यादती के मामले में गिरफ्तार दोनों मुस्लिम सगी बहनों के कारनामें तीसरी हिंदू महिला के बारे में भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस को जानकारी मिल गई है। वह उससे संपर्क करके मुस्लिम बहनों के खिलाफ सामने आने के लिए मना रही है। पीड़िता पहले हिंदू थी जिसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम भी बदल लिया है।
मुस्लिम धर्म अपनाने मजबूर किया
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार पड़ताल में एक अन्य हिंदू महिला के बारे में पता चला है। उसको भी सगी बहनों अमरीन खान (Amreen Khan) और आफरीन खान (Afreen Khan) ने झांसा देकर मुस्लिम बनाया। जिसके बाद उसका नाम जन्नत रखा गया था। उसके साथ भी कई लोगों ने पहले ज्यादती की थी। इसके बाद उसे मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस की टीम ने उस महिला को तलाश लिया है। अभी तक वह पुलिस के सामने बयान देने के लिए तैयार नहीं हुई है। यदि वह सामने आती है तो अमरीन खान और आफरीन खान की श्किार तीसरी हिंदू महिला सामने होगी। इससे पहले दो हिंदू महिलाओं ने प्रकरण दर्ज कराया है।
अहमदाबाद रवाना हुई पुलिस की टीम
इधर, पांच दिन की रिमांड पर चल रहे चंदन यादव (Chandan Yadav) और उसकी प्रेमिका अमरीन खान को लेकर बागसेवनिया थाने की पुलिस गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) शहर में रवाना हो गई है। कुछ समय अमरीन खान ने वहां भी समय बिताया है। इसलिए स्थानीय थाना पुलिस से संपर्क करके उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज प्रकरणों की जांच की जाएगी। इसके अलावा उसके रिश्तेदार यासिर के खिलाफ भी सबूत जुटाए जाएंगे। इस मामले में यासिर भी आरोपी है जो अभी फरार चल रहा है। चंदन यादव और अमरीन खान पूछताछ के लिए 1 मार्च तक के लिए रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस की तरफ से दोनों का यह दूसरी बार रिमांड मांगा गया था।
ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया था
इधर, बागसेवनिया थाना पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आफरीन खान ने कोहेफिजा (Kohefiza) थाने में 2025 मेें ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया था। इस प्रकरण में आरोपी सीहोर (Sehore) में रहने वाला सलमान हैं। पुलिस उसकी केस डायरी की भी जानकारी खंगाल रही है। ताकि बागसेवनिया थाने में दर्ज प्रकरण में उसकी मदद मिल सके। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आफरीन खान ने उस प्रकरण में मोटी रकम लेकर समझौता किया है।
क्या है पूरा मामला

बागसेवनिया थाने में 22 फरवरी को दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर ज्यादती करने और कन्वर्जन की कोशिश करने का प्रकरण दर्ज किया था। इस प्रकरण (Bhopal News) में दो सगी बहने अमरीन खान उर्फ माहिरा, आफरीन खान, अमरीन खान के प्रेमी चंदन यादव, आफरीन के रिश्तेदार चानू, अहमदाबाद में रहने वाले यासिर और बिलाल के खिलाफ अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किए थे। पुलिस ने दोनों सगी बहनों अमरीन खान और आफरीन खान के अलावा चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। बाकी शेष आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने गुजरात से एक एसयूवी वाहन में कई लोग भी भोपाल पहुंचे थे। हालांकि मीडिया में यह बात लीक हुई तो वह सारे लोग गायब हो गए हैं। अमरीन खान और चंदन यादव सागर रॉयल विला (Sagar Royal Villa) में किराए के मकान में रहते हैं। इसी मकान में दोनों पीड़िताओं को अलग-अलग समय में काम दिलाने के बहाने बुलाकर झांसा लेकर चंदन यादव ने ज्यादती की। जिसके फोटो और वीडियो (Video) बनाने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करके देह व्यापार अलग-अलग शहरों में कराया जा रहा था। आरोपियों की तरफ से मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने पर यह प्रकरण बागसेवनिया थाने में पहुंचा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।