Bhopal Murder Newsविरोध में अशोका गार्डन की पांच किलोमीटर तक की सारी दुकानें रही बंद,वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार,तीसरे आरोपी की तलाश जारी,शव रखकर आरोपियों के खिलाफ रासुका और बुलडोजर से घर गिराने की मांग

भोपाल। दशमेश नगर में होटल कारोबारी विजय मेवाड़ा उर्फ बिट्टू की चाकू घोंपकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के दो आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। घटना के विरोध में भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की करीब पांच किलोमीटर तक सभी तरह के कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी से लेकर विश्राम स्थल तक पुलिस छावनी और पहरे में अंत्येष्टि कराई गई।
बेटा बोलने पर चाकू निकालकर घोंपा
एसीपी उमेश तिवारी (ACP Umesh Tiwari) के अनुसार विजय मेवाड़ा उर्फ बिट्टू पिता राजेश मेवाड़ा उम्र 35 साल सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) के ई-सेक्टर में रहते थे। उनकी चाय-नाश्ते की दो होटल है। एक होटल अशोका गार्डन (Ashoka Garden) के परिहार चौराहे के पास तो दूसरी कोलार रोड स्थित जेके अस्पताल (JK Hospital) के नजदीक हैं। कोलार रोड (Kolar Road) वाले होटल में काम करने वाले कर्मचारी कृष्णा दशमेश नगर (Dashmesh Nagar) में रहता है। वह उसे छोड़ने नियमित जाते हैं। वह जब उसे छोड़ने जा रहे थे तभी 29-30 मार्च की दरमियानी रात लगभग एक बजे कर्मचारी कृष्णा को आसिफ कुरैशी उर्फ बम, मोहम्मद फरमान उर्फ आरिश और मोहम्मद इमरान ने रोकना चाहा। कर्मचारी को सुबह दुकान खोलने की बात को लेकर समझाते हुए सहानुभूतिपूर्वक बेटा बोल दिया। यह बात आसिफ कुरैशी उर्फ बम (Asif Qureshi@Bam) को चुभ गई। उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान आसिफ कुरैशी (Asif Qureshi) ने चाकू निकालकर पेट में घोंप दिया। मारपीट करते वक्त उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपियों मोहम्मद इमरान (Mohammed Imran) और मोहम्मद फरमान (Mohammed Farman) ने पत्थर से वार किया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें भगाया तो विजय मेवाडा उर्फ बिट्टू (Vijay Mewada@Bittu) के मेडिकल कारोबारी दोस्त मुन्ना को नौकर कृष्णा ने फोन लगाया। वह उसको गंभीर हालत में सब्जी मंडी के नजदीक वेदांत अस्पताल (Vedant Hospital) ले गए। कारोबारी को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने के लिए बोला गया। यहां अस्पताल में कारोबारी को मृत घोषित कर दिया गया। यह खबर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल दबिश देकर दो आरोपियों मोहम्मद फरमान पिता मोहम्मद मोहम्मद इरशाद उम्र 32 साल प्रगति नगर और मोहम्मर इमरान पिता मोहम्मद सनवर उम्र 30 साल को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी आसिफ कुरैशी फरार चल रहा है।
शव परिजनों को सौपा

पुलिस ने 30 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के विरोध में सुभाष कॉलोनी, शंकर नगर, सुंदर नगर, परिहार चौराहा, सब्जी मंडी, अशोका गार्डन, सब्जी मंडी समेत एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के आस-पास के सारे बाजार बंद रहे। सोमवार दोपहर हिंदू संगठन के नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी थी। जिसको पुलिस और प्रशासन ने स्वीकारते हुए संयमित रहने की सलाह दी।
परिवार में टूट पड़ा दुखों का पहाड़
राजेश मेवाड़ा Rajesh Mewadaमूलत: सीहोर (Sehore) जिले के आष्टा के रहने वाले हैं। उनके दो बेटों में सबसे बड़ा बेटा विजय मेवाड़ा उर्फ बिट्टू था। जबकि दूसरा बेटा सुधीर मेवाड़ा (Sudheer Mewada) है। तीसरी बेटी नेहा मेवाड़ा (Neha Mewada) है। राजेश मेवाड़ा पहले सब्जी का ठेला लगाते थे। उन्होंने तीनों बच्चों की शादी कर दी है। नेहा मेवाड़ा की ससुराल मंडीदीप में हैं। विजय मेवाड़ा परिहार चौराहे के पास चाय का होटल लगाने लगे। इस कारोबार में दोनों भाई और पिता सहयोग करने लगे। उसके ही प्रयासों से उसने कुछ महीना पहले ही कोलार रोड में दूसरी होटल खोल ली थी। परिवार का भरोसेमंद नौकर कृष्णा (Krishna) है। वह भी ई-सेक्टर सुभाष कॉलोनी में रहने वाले राजेश मेवाड़ा के घर से पहले दशमेश नगर में रहता है। मौत की खबर मिलने पर पूरा परिवार काफी शोकाकुल था। पिता अपने आंसू को रोक नहीं पा रहे थे।
दिखावे के लिए हल्ला मचाकर भगदड़ पुलिस ने फैलाई
विजय मेवाड़ा का शव दोपहर एक बजे के बाद पीएम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया। शव लेकर जैसे ही परिहार चौराहे के नजदीक परिवार पहुंचे तो वहां पहले से जमा दर्जनों भीड़ ने निगम के एम्बुलेंस के सामने आकर उसे रोक दिया। इधर, एक हिंदू संगठन अशोका गार्डन थाने के सामने प्रदर्शन कर रहा था। यह प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए। परिहार चौराहे पर पुलिस के अधिकारी परिजनों, परिचितों और प्रशंसकों को मनाते रहे। लगभग आधा घंटा शव एम्बुलेंस (Ambulance) के भीतर ही रहा। नाराज भीड़ का कहना था कि परिवार अपनी मांग नहीं रख सके इसलिए पीएम दो घंटा देरी से कराया गया। जबकि पुलिस की तरफ से कहा गया कि वीडियोग्राफी करके पीएम कराया गया है। इसलिए यह देरी हुई। वहीं भीड़ की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो और उनके घरों पर बुलडोजर चले। पुलिस के कई अधिकारी लाउड स्पीकर से भीड़ को बताते रहे कि उन्होंने मोहम्मद फरमान उर्फ आरिश पिता मोहम्मद इरशाद उम्र 32 साल निवासी प्रगति नगर (Pragati Nagar) और मोहम्मद इमरान पिता मोहम्मद सनवर उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आसिफ कुरैशी उर्फ बम को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की समझाईश के बाद होटल कारोबारी के नाना ने भीड़ से कहा कि वह अब अंत्येष्टि के लिए पहुंचे। जिसके बाद भीड़ को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके और दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ना शुरु कर दिया। पुलिस की यह चूक रही जिसके बाद अंत्येष्टि के लिए जैसे ही शव विश्राम घाट के लिए रवाना हुआ तो महिलाओं की भीड़ एक बार फिर अशोका गार्डन थाने के सामने धरने पर बैठ गई। पुलिस को महिलाओं के भीड़ आने की खबर मिली और महिला अधिकारियों को बुलाया गया तब तक देर हो चुकी थी।
सीसीटीवी कैमरा बंद मिला

आसिफ कुरैशी उर्फ बम जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र में रहता है। वह अभी फरार चल रहा है। तीनों आरोपियों ने प्रगति नगर में असलम डिस्क वाला (Aslam Disk Wala) के नजदीक हत्या की वारदात की थी। यहां एक आरोपी मोहम्मद इमरान की भाभी का घर है। उनके बाएं तरफ सेवानिवृत्त उप निरीक्षक काजी मोहम्मद असलम (Mohammed Aslam) और दाहिनी तरफ सेवानिवृत्त निरीक्षक काजी हुसैन उद्दीन (Qazi Hussain Uddin) का निवास हैं। सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के घर लगा कैमरा खराब था। इसलिए उसमें कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिले। इमरान की भाभी के घर के पास पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।
पांच किलोमीटर तक एक तरफ का यातायात बंद रहा
हत्याकांड की खबर मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रभात चौराहे से लेकर 80 फीट रोड तक करीब पांच किलोमीटर में एक तरफ के मुख्य मार्ग को बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया था। जिस कारण यहां से रेलवे स्टेशन (Railway Station) की तरफ जाने वाला भारी वाहनों का यातायात परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। महावीर जयंती के चलते स्थानीय अवकाश होने के कारण पुलिस का यह प्रयोग ज्यादा नुकसानदायक नहीं रहा। यह मार्ग सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रखा गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।