Bhopal News: ग्राफिक्स डिजायनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: काम करते वक्त बिगड़ी थी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। ग्राफिक्स डिजायनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक दफ्तर में ध्वजारोहण के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

सुबह नाश्ता करते समय बिगड़ी तबीयत

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार कपिल चौरसिया (Kapil Chaurasia) पिता प्रकाश चौरसिया उम्र 25 साल की ज्योति टॉकीज के पास एनएक्स मीडिया (NX Media) में ग्राफिक्स डिजाइनिंग की जॉब करता था। कपिल चौरसिया मूलत: इटारसी (Itarsi) का रहने वाला था। यहां फिलहाल 12 नंबर बस स्टाप के पास वह दोस्त के साथ रहता था। वह 15 अगस्त को झंडा फहराने ऑफिस गया था। उसके बाद सभी लोग बैठकर नाश्ता कर रहे थे। तभी उसकी तबीयत खराब हो गई। उसको इलाज के लिए ऑफिस के साथी जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले गए। यहां डाक्टर ने चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच एएसआई राकेश मिश्रा (ASI Rakesh Mishra) कर रहे हैं। एमपी नगर पुलिस ने मर्ग 25/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: सट्टे की सल्तनत के लिए राजधानी में खूनी खेल
Don`t copy text!