Bhopal News: बहन से राखी बंधवाने के बाद करंट की चपेट में आया,पीडि़त परिवार ने बिजली विभाग के अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल। नाती की मौत के सदमे में वयोवृद्ध दादी ने भी प्राण त्याग दिए। नाती की मौत भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर में करंट लगने से हुई थी। जबकि दादी रायसेन जिले में थी। घटना के वक्त वह बहन के घर राखी बंधवाने आया था। इधर, करंट लगने से हुई मौत के मामले में पीडि़त परिवार ने बिजली विभाग के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मरने वाले युवक के बहन को भी सात महीने पहले करंट लगा था। जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी।
गुटखा थूकते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार करंट लगने से मौत होने की घटना प्रतापगढ़ कॉलोनी में हुई थी। यहां निधि सेन का परिवार रहता है। उसका भाई सुभाष सेन पिता रघुपति सेन उम्र 20 साल फिलहाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में मामा के पास रहता था। वह एक सैलून में काम करता था। घटना 09 अगस्त की शाम उस वक्त हुई थी जब कुछ बुंदाबादी हो रही थी। सुभाष सेन बहन निधि सक्सेना से राखी बंधवाने के बाद जीजा विक्की सेन के साथ बातचीत कर रहा था। वह गुटखा थूंकने छत पर पहुंचा। वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे नाजुक हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताकर हमीदिया अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 45/25 कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जांच करने हवलदार अशोक प्रजापति पहुंचे थे। सुभाष सेन मूलत: रायसेन जिले के नूरगंज थाना क्षेत्र स्थित मढकारिया गांव में रहता था। उसका एक भाई औबेदुल्लागंज में एक सैलून की दुकान पर काम करता है। घटना की जानकारी उसे भी दी गई। मौत होने की खबर उसके गांव में भी पहुंची। यहां खबर सुनने के बाद दादी ताराबाई सेन की तबीयत बिगड़ी और पंद्रह मिनट बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सुभाष सेन के शव को भी पीएम के बाद रायसेन में स्थित पुश्तैनी गांव में ले जाया गया। वहां एक साथ दो अर्थियां देखकर पूरा गांव स्तब्ध था। वहीं विक्की सेन ने बताया कि वह प्रतापगढ़ कॉलोनी में जहां रहते हैं वहां घर के नजदीक ही बिजली की हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। जहां सुभाष सेन को करंट लगा वहां उसकी बहन निधि सक्सेना को भी जनवरी, 2025 में भी करंट लगा था। जिसके बाद सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की गई थी। जांच करने बिजली विभाग के अफसर मौके पर आए थे। वे लाइन शिफ्टिंग के लिए पैसा मांग रहे थे। कॉलोनी के लोग चंदा करके वह भी उन्हें देने के लिए तैयार थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।