Bhopal News: गारमेंट्स दुकान संचालक ने होटल में की ज्यादती

Share

Bhopal News: पति के निधन के बाद बढ़ाई थी नजदीकियां, शादी करने का झांसा देकर बनाए थे संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। होटल में ले जाकर गारमेंट्स दुकान संचालक ने एक महिला से ज्यादती की है। पीड़िता के पति का निधन हो चुका है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर यह वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।

होटल प्लाजा इन में बनाए शारीरिक संबंध

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसके पति का मकान आरिफ नगर (Arif Nagar) में था। जिसकी 2023 में मौत हो गई थी। शादी के बाद पति से उसे दो बच्चे भी हुए थे। वह अपने बच्चों को लेकर शाहजहांनाबाद इलाके में रहने आ गई थी। आरोपी दानिश उस्मानी (Danish Usmani) पति का भी दोस्त था। वह अक्सर घर आता-जाता था। इसलिए वह उसको पहचानती थी। आरोपी ने अप्रैल 2025 में जब उसके कपड़े की दुकान पर पहुंची तो वह उसे बातचीत के बहाने नंबर लेकर मेल-मुलाकात करने लग गया। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने कहा था कि वह उसके साथ शादी करने के अलावा उसके दोनों बच्चों को भी अपनाएगा। यह बोलकर उसके साथ कोहेफिजा में स्थित होटल प्लाजा इन (Hotel Plaza Inn) में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। अब कुछ महीने से वह उससे किनारा करने लगा। जिसका विरोध किया तो वह धमकाता था। जिस कारण यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। कोहेफिजा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 547/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जिन्होंने इरादतन घर के कैमरे तोड़े उसकी वजह पता लगा रही पुलिस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!