Bhopal Rape Case: शादीशुदा गारमेंट संचालक ने बनाए युवती से अवैध संबंध

Share

Bhopal Rape Case: लॉकडाउन की आड़ में तीन महीने तक बंधक बनाकर करता रहा बलात्कार

Bhopal Rape Case
तलैया थाने में गिरफ्तार आरोपी ताहिर अथर

भोपाल। शादीशुदा गारमेंट संचालक ने झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार (Bhopal Rape Case) किया। आरोपी ने अपनी पहली शादी की बात छुपाकर दूसरी शादी की थी। यह लॉक डाउन से पहले हुआ था। फिर इसके बाद वह युवती को बंधक बनाकर रखता था। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। आरोपी युवती से परिजनों के सामने शादी करने का बोलकर उसे ले गया था। उस वक्त वादे की वीडियो भी परिवार ने बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीए की कर रही पढ़ाई

तलैया थाना पुलिस ने बताया 22 वर्षीय युवती कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीबीए की पढ़ाई कर रही है। दोस्तों के साथ अक्सर कपड़ों की खरीदारी करने वह दुकान में जाया करती थी। कपड़ों का नया कलेक्शन जानने और खरीदने का उसे शोक था। तभी उसकी मुलाकात इब्राहिमपुरा मेें स्थित गारमेंट दुकान संचालक ताहिर अथर (Tahir Athar) से हुई। उसकी दुकान पर अक्सर युवती कपड़ों की खरीदारी के लिए जाती थी। ताहिर समझ गया था उसे नए कलेक्शन खरीदने की जल्दबाजी रहती है। ताहिर ने नए डिजाइन की खबर देने का बोलकर उसका फोन नंबर ले लिया। नया कलेक्शन आने पर उसे बता दिया करता था। दोनों में इसी कारण अच्छी दोस्ती भी हो गई।

यह भी पढ़ें: सौतेली मां पर थी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की बुरी नजर, मां ने ऐसा सिखा दिया उसको सबक

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंक की सीज प्रॉपर्टी के ताले टूटे 

शादी का बोलकर साथ ले गया

ताहिर अथर ने एक दिन उसे प्यार का इजहार किया। वह शादी करने के लिए भी तैयार हो गया। ताहिर ने युवती के पिता से दोनों की शादी की बात बोली। पिता भी दोनों के रिश्ते को मना नहीं कर सके। ताहिर अथर परिजनों से बातचीत करके युवती को छह जुलाई को अपने साथ ले गया। दोनों किराए से रेत घाट स्थित फ्लैट पर रहने लगे। यहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी दुकान जाते समय उसे कमरे में बंद करके जाता था। शादी की बात बोलने पर वह लॉक डाउन का बहाना बनाकर बात को टाल देता था।

यह भी पढ़ें: आईपीएस पति की ऐसी धौंस पत्नी के साथ अपराधी जैसा सलूक, वीडियो वायरल होने पर नौकरी गई

तीन महीनों तक बंधक बनाया

पीड़िता ने बताया ताहिर उसे हर बार शादी का बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध (Talliya Rape Case) बनाता था। आरोपी ने उसे तीन महीनों तक इसी झूठ में रखा। युवती उसकी हरकतों और झूठ से तंग आ गई थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर 6 सितंबर को जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच झूमा झटकी भी हुई। आरोपी को युवती ने धक्का दिया और वह उसके फ्लैट से बाहर निकलकर भागने में कामयाब रही। पीड़िता उसके परिजनों के पास पहुंची थी। जहां उसने परिजनों को आरोपी को पूरा सच बताया।

अस्पताल जाकर इलाज कराया

पीड़िता की हालत के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया। ठीक होने के बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपी ताहिर अथर के खिलाफ 344/323/366/376/2एन (बंधक बनाना, मारपीट, अगवा करना, कई बार बलात्कार) करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह नदीम रोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने शादीशुदा होने की बात कबूल ली है। पुलिस ने उसकी पहली पत्नी को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वह भी पति की बेवफाई से नाराज है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल के खंडहर में महिला से बलात्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!