MP Scam News: एमपी बोर्ड ने क्राइम ब्रांच को सौंपा आवेदन, सात टेलीग्राम के लिंक भी उपलब्ध कराए गए

भोपाल। एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो गई। इसी बीच छात्रों को गुमराह करने वाले बदमाश भी सक्रिय हो गए। वे छात्रों को विभिन्न टेलीग्राम चैनल के जरिए बोर्ड परीक्षाओं (MP Scam News) से पूर्व पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसा ऐंठ रहे हैं। इस संबंध में एमपी बोर्ड ने भोपाल क्राइम ब्रांच को संदिग्ध टेलीग्राम की सूची सौंपते हुए कार्रवाई की मांग भी की है।
पांच सौ से पच्चीस हजार रुपए तक पैसा वसूल रहे
जानकारी के अनुसार इस संबंध में एमपी बोर्ड (MP Board) की तरफ से दो बार शिकायत की गई। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि ऐसा करने के लिए जालसाज बकायदा उनके लोगो का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। जिस कारण छात्रों को भरोसा हो रहा है कि यह फर्जीवाड़ा नहीं हैं। इस संबंध में सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पंजीयक मुकेश मालवीय (Mukesh Malviya) की तरफ से शिकायत क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को दी गई थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह गिरोह छात्रों से पांच सौ से पच्चीस हजार रुपए तक पैसा ले रहा है। जालसाज जो पेपर दे रहे हैं वह पिछले वर्षो के या पूरी तरह से फर्जी हैं। छात्रों को भ्रमित करने वाले सात प्रमुख चैनलों में एमपी बोर्ड स्टडी एग्जाम पेपर 2026, एमपी बोर्ड पेपर लीक्स, एमपी बोर्ड 2026 पेपर टारगेट, आल बोर्ड पेपर 2026, एमपी बोर्ड 2026 एग्जाम पेपर, एमपी बोर्ड पेपर लीक और एमपी बोर्ड एग्जाम पेपर है। पुलिस को इन टेलीग्राम (Telegram) चैनल की भी जानकारी मुहैया करा दी गई है। आरोपियों को दबोचने के लिए सायबर क्राइम (Cyber Crime) जुट गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।