Bhopal Cyber Fraud: जालसाजों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी का खाता किया हैक

Share

Bhopal Cyber Fraud: व्हाट्स एप पर शादी का कार्ड बनाकर भेजी थी एपीके फाइल, डाउनलोड करने के कई दिन बाद सवा लाख रुपए जालसाजों ने निकाले

Bhopal Cyber Fraud
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी का खाता जालसाजों ने हैक कर लिया। ऐसा करने से पहले उन्हें व्हाट्स एप पर शादी का कार्ड भेजा था। जिसको उन्होंने डाउनलोड कर लिया था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस कर रही है। उनके साथ सायबर फ्रॉड का सिलसिला तब शुरु हुआ जब उनके खाते में रकम जमा हुई। करीब सवा लाख रुपए कई खाते में ट्रांंसफर किए गए हैं।

खाते को छह महीने तक हैक किया

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राजेश बिरथरे (Rajesh Birthare) लोक निर्माण विभाग (PWD) में नौकरी करते हैं। वे मीनाल रेसीडेंसी में हुई थी। उन्होंने लगभग छह महीना पूर्व व्हाट्स एप पर आए शादी कार्ड को डाउनलोड किया था। उस वक्त उनके खाते में रकम ज्यादा नहीं थी। लेकिन, पिछले दिनों सरकारी मद में उनके खाते से पैसा आया तो जालसाजों ने सवा लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उनके खाते को सायबर जालसाजों ने छह महीने तक हैक करके रखा था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 151/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उनके खाते से निकली सवा एक लाख रुपए की रकम कोलकाता के अलग-अलग एटीएम से निकाली गई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूसरी मंजिल से गिरकर डेढ़ वर्षीय बालक की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!