Bhopal Cyber Fraud: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से चार लाख रुपए निकले

Share

Bhopal Cyber Fraud: टिफिन सेंटर चलाने वाली वयोवृद्ध महिला का पेटीएम खाता हैक करके जालसाजों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते को जालसाजों ने हैक कर लिया। इसके बाद दो किस्त में एक ही दिन के भीतर में चार लाख रुपए निकाल लिए गए। इस मामले की शिकायत सायबर क्राइम से हुई थी। जिसकी जांच के बाद भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की मिसरोद थाना पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के लिए डायरी भेजी गई।

खाजा हैक कर निकाली रकम

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार शालिनी सहस्त्रबुद्धे पति शरद सहस्त्रबुद्धे उम्र 70 साल सागर ईडन गार्डन (Sagar Eden Garden) कॉलोनी में रहती हैं। वे भोपाल फुडीज नाम से टिफिन सेंटर का संचालन करती हैं। कारोबार के लिए शालिनी सहस्त्रबुद्धे (Shalini Sahasrabuddhe) ने पेटीएम का बिजनेस एप मोबाइल पर इंस्टाल कर रखा है। वह हर रोज होने वाले व्यापारिक लेन-देन के संबंध में अगले दिन चेक करती हैं। ऐसा ही करते हुए 16 नवंबर, 2025 को उन्होंने खाता चेक किया तो सिर्फ 951 रुपए शेष दिखाया गया। वह हैरान हो गई और बैंक जाकर बताया कि उन्होंने एक दिन पहले किसी तरह का ट्रांजेक्शन ही नहीं किया हैं। इसके बावजूद खाते से दो किस्त में चार लाख रुपए निकलने का मैसेज उनके पास आया हुआ है। बैंक ने बताया कि उनका खाता हैक हुआ है। इस संबंध में सायबर क्राइम (Cyber Crime) से जाकर शिकायत दर्ज कराए। पुलिस ने हैकर का पता लगाने के लिए तमाम प्रयास कर लिए। इसके बाद पूरी तफ्तीश के बाद मिसरोद थाने को इसी महीने केस डायरी भेज दी। जिसमें 12 मार्च को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण 108/26 दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सायबर क्राइम की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का काम मिसरोद थाना पुलिस करेगी।

यह भी पढ़ें:   Extramarital Affair Killing: प्रेमी को मारने जा रहे पति के सामने पत्नी आ गई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!