Bhopal Cyber Fraud: जालसाजों ने पार्सल सप्लाई के लिए लोकेशन फाइल की आड़ में भेजी थी एपीके फाइल

भोपाल। कपड़ा कारोबारी के दो खातों से एक लाख, 19 हजार से ज्यादा की रकम निकल गई। इससे पहले जालसाजों ने दुकान का पार्सल सही लोकेशन भेजने के नाम पर उनके मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करा दी थी। भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
फाइल डाउनलोड करने के बाद खाते से निकली रकम
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार नरेंद्र नारंग पिता स्वर्गीय मोहन लाल नारंग उम्र 66 साल बीमाकुंज (Beemakunj) स्थित यशोदा परिसर (Yasoda Parisar) में रहते हैं। उनकी घर के पास ही सपना कलेक्शन (Sapna Collection) के नाम से कपड़ों की दुकान हैं। नरेंद्र नारंग (Narendra Narang) के पास 14 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बोला कि कपड़ों का एक पार्सल (Parcel) डिलीवर करना है। पता नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। आरोपी ने कंपनी की तरफ से बातचीत करते हुए कहा कि उनके मोबाइल (Mobile) पर एक फाइल भेज रहे हैं। जिसको डाउनलोड करने पर उनका पार्सल सही लोकेशन में आ जाएगा। वह फाइल डाउनलोड करने के कुछ देर बाद उनके एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) खाते से एक लाख रुपए और केनरा बैंक (Canra Bank) के दूसरे खाते से 19,400 रुपए निकल गए। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में मदद मांगी। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने (Cyber Crime Branch) की थी। जिसके बाद केस डायरी एफआईआर दर्ज करने के लिए 24 मार्च को कोलार रोड थाने भेजी गई। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 189/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।