Bhopal News: ईरानी डेरा में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Share

Bhopal News: चार महीने के भीतर में चौथी बार पुलिस पार्टी पर हमला, 26 पुरुष और आठ महिलाएं गिरफ्तार, सत्रह दो पहिया वाहनों के अलावा एक करोड़ रुपए के जेवरात बरामद, एक लाख 35 हजार रुपए नकदी और 39 मोबाइल जांच के लिए जब्त

Bhopal News
इरानी डेरा में छापा मारने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और उनके अधिकारी।

भोपाल। राजधानी के चर्चित ईरानी डेरा पर डेढ़ महीने के भीतर में दूसरी बार हुई काम्बिंग गश्त के बाद छापा मारा गया। इस दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस को आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और दो दर्जन से अधिक पुरुषों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने 26 पुरुष और आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया। जबकि पूरी काम्बिंग गश्त में पुलिस ने 39 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

काम्बिंग गश्त के लिए विशेष योजना बनाई

यह जानकारी पत्रकार वार्ता में देते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Bhopal Police Commissioner Sanjay Kumar) ने काम्बिंग गश्त के लिए विशेष योजना बनाई गई थी। जिसके लिए डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल (DCP Mayur Khandelwal) के नेतृत्व में दबिश दी गई थी। जिसमें दस एसीपी स्तर के अधिकारी, सौलह निरीक्षक समेत चार सौ पुलिस कर्मचारियों का भारी अमला अमन कॉलोनी (Aman Colony) में दबिश देने पहुंचा। यह कार्रवाई 10—11 फरवरी की दरमियानी रात दो बजे से सुबह चार बजे तक की गई थी। पुलिस को इस दौरान चोरी और लूट के संदेह में सत्रह दो पहिया वाहन (Vehicle), गिरफ्तार 39 आरोपियों के मोबाइल (Mobile), 640 ग्राम सोने के जेवरात, 240 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद करने में कामयाबी हासिल हुई है। नाजमा पति हबीब अली अमन कॉलोनी निवासी के कब्जे से एक किलो 700 ग्राम गांजा (Ganja) भी बरामद हुआ है। नाजमा अली (Nazma Ali) के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई में विरोध करने पर 31 पुरुष और आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रकरण 89/26 दर्ज हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के जेवरात, वाहन समेत करीब डेढ़ करोड़ रुपए का माल जब्त हुआ है। इसके मालिकाना हक को लेकर पुलिस की तरफ से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: कांग्रेस नेता के खिलाफ गबन की एफआईआर 

पुलिस पार्टी पर हमला करने वालों में आधा दर्जन वृद्ध

पुलिस टीम अलग-अलग स्तर पर बनाई गई थी। छापे से पूर्व कार्रवाई लीक न हो जाए इसलिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के फोन बंद करके जमा कराए गए थे। दो घंटे ताबड़तोड़ दबिश के बाद पुलिस ने सादिक अली पिता रायत अली उम्र 28 साल, काजी पिता बाबू खान उम्र 65 साल, रहमान पिता इमदाद उम्र 45 साल, गुलाब नबी पिता अख्तर अली उम्र 36 साल, मोहम्मद अली उर्फ साबिर हुसैन पिता मेहमूद अली उम्र 51 साल, सरू उर्फ युसूफ अली पिता मुकद्दर अली उम्र 60 साल, मुख्तार खान उर्फ मुकद्दर मिर्जा पिता मिर्जा युसूफ अली उम्र 51 साल, बाकर अली पिता शब्बीर अली उम्र 20 साल, वसीम खान पिता यासीन खान उम्र 37 साल, शब्बीर अली पिता अख्तर अली उम्र 28 साल, सज्जाद हुसैन पिता शब्बीर हुसैन उम्र 42 साल मिर्जा उर्फ पिल्लू पिता युसूफ अली उम्र 71 साल, जावेद अली उर्फ ईशा पिता नोसाद अली उर्फ नबा अली उम्र 46 साल, शब्बीर अली पिता जाफर अली उम्र 51 साल, जाकिर हुसैन पिता रफीक हुसैन उर्फ अजिया अली उम्र 34 साल, शब्बीर अली उर्फ एपी पिता सिकंदर अली उम्र 40 साल, जहीर अली पिता नादिर अली उम्र 50 साल, रायत अली पिता शोकत अली उम्र 55 साल, हसनैन अली पिता अख्तर अली उम्र 23 साल, जाफर अली उर्फ मिच्चा पिता मुख्तार अली उम्र 31 साल, नबी हसन उर्फ नबलू पिता शेर खान उम्र 21 साल, अब्बास अली उर्फ अब्बासी पिता जाकिर अली उम्र 48 साल, सफदल अली उर्फ सबदर अली पिता गुलाम अली उम्र 32 साल, हसन अली पिता शोरा अली उम्र 23 साल, मोहम्मद अली उर्फ टिड्डा पिता गुलाम अली उम्र 32 साल, शहादत हुसैन उर्फ शादाब पिता फतेह उल्ला आसिक अली उम्र 43 साल, हैदर अली उर्फ जब्बर अली उर्फ जाफरी उम्र 32 साल, शब्बीर खान उर्फ शब्बे पिता शाबिर खान उम्र 35 साल, अमजद अली उर्फ गब्बर पिता दादू अली उम्र 51 साल, मुजायद उर्फ मुजाहिद पिता नादर अली उर्फ मिर्जा अली उम्र 56 साल और जाकिर हुसैन पिता खान जमाल उम्र 52 साल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने आठ महिलाओं जायदा बी पति शेरदिल उम्र 60 साल, मरीयम पति फजल हुसैन उम्र 40 साल, फतीम बी पति ईशा अली उम्र 40 साल, बानो अली पत्नी जाकिर अली उम्र 60 साल, खुशनूर पति अख्तर अली उम्र 60 साल, राबिया पति दादू अली उम्र 50 साल, मरियम पति जाकिर अली उम्र 30 साल, नाजमा पति हबीब अली उम्र 35 साल है। यह सारे आरोपी अमन कॉलोनी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के नजदीक ईरानी डेरा में रहते हैं।

यह भी पढ़ें:   Interstate Cyber Crime: फर्जी सिम की मदद से निकाल लेते थे रकम

कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध शुरु

छापामार कार्रवाई के बाद एक वीडियो बयान सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें मौलाना यासूब अब्बास (Maulana Yasoob Abbas) नाम लिखा हुआ है। बयान लगभग एक मिनट 24 सेकंड का है। जिसमें पुलिस पर धार्मिक स्थल के भीतर घुसकर जबरिया आतंक मचाने का आरोप लगाया गया है। बयान देते हुए मौलाना यासूब अब्बास ने कहा है कि वे इस संबंध में ऑल इंडिया शिया मसलाह बोर्ड (All India Shia Maslah Board) के लीगल सेल के चेयरमेन शाहिद जाफरी (Shahid Zafri) के साथ संपर्क में हैं। इसके अलावा उनकी तरफ से मध्यप्रदेश सरकार को भी संपर्क करने का प्रयास उनकी तरफ से किया जा रहा है। मौलाना यासूब अब्बास ने कार्रवाई को उपेक्षापूर्ण बताते हुए पुलिस कमिश्रर संजय कुमार को निलंबित करने की मांग सरकार से की है। हालांकि इस बयान पर प्रतिक्रिया के लिए पुलिस कमिश्नर से भी संपर्क किया गया। लेकिन, उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!