Bhopal Murder News: बेटियों के सामने अश्लील आचरण करने पर महिला ने हत्या की बनाई थी योजना,महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

भोपाल। चार दिन पहले निर्मम तरीके से की गई हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। यह घटना भोपाल ()Bhopal Murder News शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई थी। इस मामले में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदात अवैध संबंध में आए खटास के कारण अंजाम दी गई।
यह है पूरा मामला
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित 21 फरवरी को भेल स्पोर्टस क्लब (BHEL Sports Club) के पिछले हिस्से जो साकेत नगर (Saket Nagar) इलाके में मिलता है वहां शव बरामद हुआ था। इस संबंध में सूचना विमल उडावी (Vimal Udavi) ने पुलिस को दी थी। वह भेल क्लब में सुरक्षाकर्मी है। शव की पहचान एआई की मदद से हुई थी। पुलिस ने हत्या करके सबूत मिटाने का प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरु की थी। शव की पहचान ताराचंद पटेल पिता पुरूषोत्तम सिंह पटेल उम्र 46 साल के रुप में हुई थी। वह रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप स्थित शीतल टाउन (Sheetal Town) में रहता था।
ऐसे सामने आया संदेहियों का नाम
पुलिस ने ताराचंद पटेल (Tarachand Patel) की पत्नी से पूछताछ की थी। जिसमें पता चला कि उसके डेढ़ साल से जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ी में रहने वाले रानी अहिरवार (Rani Ahirwar) से अवैध संबंध हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। रानी अहिरवार ने पूछताछ में बताया कि ताराचंद किरार पटेल से डेढ़ साल से दोस्ती थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। वह एक पखवाड़े में उसके घर आकर रूकता था। वह उसकी समय-समय पर रूपए व घरेलू सामान देकर मदद करता था। कुछ समय से वह नशे में उससे मारपीट करता था। इसके अलावा उसकी पत्नी और बच्चे भी उसे अपमानित करते थे। वह घर पर होने वाली कलह के चलते उसकी बेटियों के सामने ही उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इसी बात से परेशान होकर उसने कृष्णपाल यादव (Krishnapal Yadav) की मदद से हत्या करने की योजना बनाई थी। कृष्णपाल यादव के साथ भी उसके साथ शारीरिक संबंध बने थे। ताराचंद पटेल को शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर जिंसी में 20 फरवरी को बुलाया गया। उसको कृष्णपाल यादव से मिलाया। उसके ठिकाने पर जाकर संबंध बनाने का बोला। तीनों भेल स्पोर्टस् क्लब के जंगल में रात साढ़े नौ बजे पहुंचे। जब वह संबंध बना रहा था तभी उसके सिर पर कई डंडे कृष्ण पाल यादव ने मारे। उसकी गर्दन पर हंसिया से वार करके उसका गला रेत दिया गया।
यह सामान किया गया जब्त
पुलिस ने इस खुलासे के बाद रानी अहिरवार के अलावा कृष्णपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद का रहने वाला है। रानी अहिरवार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हंसिया और ताराचंद पटेल का मोबाइल (Mobile) जब्त किया गया। इसके अलावा कृष्णपाल यादव के कब्जे से मृतक की मोटर साइकिल, चाकू और डंडा बरामद हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।