Bhopal NewsL: बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष 

Share

Bhopal News: हाथापाई के दौरान मोतिया बिंद रोग से घिरी बूढ़ी मां बचाने आई तो चोट लगी, बड़े बेटे ने छोटे भाई के सिर पर डंडा मारा, भाई चाकू लगने से जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केेस

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। मामला मुस्लिम परिवार का है और घरेलू होने के चलते हम दोनों ही पक्षों का नाम नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि कर दी है।

पति—पत्नी इस बात को लेकर कर रहे थे विरोध

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस ने पहले पक्ष की तरफ से महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की उम्र 36 साल है। उसने बताया कि उसको देवर और देवरानी ने पीटा। दोनों आरोपी घर के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे। विवाद के पति घर से चला गया। पीड़िता अपने पिता को  लेकर थाने पहुंची थी। इधर दूसरे पक्ष की तरफ से देवरानी ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी उम्र 28 साल है। वह थाने में ननद के साथ पहुंची थी। उसने बताया कि जेठ संपत्ति विवाद को लेकर गाली—गलौज कर रहा था। पति ने समझाया तो डंडा निकालकर उसके सिर पर मार दिया। पीड़िता की बूढ़ी सास बचाने आई तो उसे भी पैर में चोट लगी। उन्हें मोतियाबिंद के कारण आंखे से ज्यादा साफ दिखाई नहीं देता है। आरोपी जेठ ने चाकू निकाला और छोटे भाई को मारना चाहा। जिससे बचने के लिए उसने हाथ आगे कर दिया। पुलिस ने मेडिकल के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Terror Funding Case: : पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेटवर्क से जुड़े 106 सदस्य गिरफ्तार
Don`t copy text!