Bhopal News: महिला सुरक्षा गार्ड से समधी ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: एजेंसी संचालक के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसा रहा था आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला सुरक्षा गार्ड के साथ उसके समधी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी आठ महीने से ऐसा कर रहा था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। यह पूरा मामला तब थाने पहुंचा जब आरोपी ने पीड़िता को उसके ही मालिक के खिलाफ एट्रो सिटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए उकसाया।

झूठी एफआईआर दर्ज कराने के लिये बनाया दबाव

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 45 साल है। पति अपहरण के मामले में जेल में बंद हैं। इस कारण पीड़ित महिला को घर चलाने के लिए सुरक्षा कर्मी की नौकरी करने लगी। उसके ससुर भी गार्ड का काम करते हैं। पीड़िता ने बेटे की शादी करा दी है। जिस कारण उसकी बेटे के ससुर से बातचीत होती थी। रिश्ते में समधी आरोपी का पीड़िता से कहना था कि उसका पति जेल से कभी नहीं छूटेगा। इस कारण वह उसको अपनाने के लिए तैयार है। इसके अलावा वह उससे शादी भी करना चाहता है। यह बोलकर आरोपी ने आठ महीने तक उसके साथ ज्यादती की। पूरा मामले में तब नाटकीय मोड़ आया जब पीड़िता के सुरक्षा एजेंसी के संचालक के खिलाफ आरोपी समधी झूठी एफआईआर दर्ज कराने और ब्लैकमेल करने के लिए बोलने लगा। पीड़िता ने ऐसा करने से इंकार किया तो वह उसके बीच बने रिश्तों को उजागर करके बदनाम करने की धमकी देने लगा। जिस कारण यह मामला 17 मार्च को मिसरोद थाने में पहुंचा। मिसरोद थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 120/26 दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कांग्रेस नेता की अतिथि होटल के कमरे में मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!