Bhopal Rape News: एफसीआई का मैनेजर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Share

Bhopal Rape News: बच्चे की देखरेख के लिए घर में रहती थी नाबालिग लड़की का दो महीने से कर रहा था यौन शोषण

Bhopal Rape News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। एफसीआई के एक मैनेजर को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह आरोप 17 साल की लड़की ने लगाया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) के शाहपुरा इलाके की है। वह आरोपी के घर बच्चे की देखरेख के लिए जाती थी। यह सिलसिला पिछले दो महीने से चल रहा था।

पत्नी भी नौकरी करती है

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह कक्षा दूसरी तक पढ़ी है। परिवार झुग्गी बस्ती में रहता है। आरोपी भरत नगर निवासी पियूष श्रीवास्तव (Piyush Shrivastava) उम्र 46 साल है। वह एफसीआई में मैनेजर है। पत्नी आर्किटेक्ट है जिसका पांच साल का बच्चा है। उसी बच्चे की देखरेख के लिए 17 वर्षीय बच्ची को घर में रखा गया था। आरोपी ने दो महीने पहले बलात्कार पहली बार किया था। जिसके बाद वह मौका मिलने पर उसके साथ ऐसा करता था। पीड़िता दलित समाज की लड़की भी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में तो ऑक्सीजन आज नहीं तो कल पहुंच जाएगा लेकिन यह जो तस्वीरें आ रही है उसे कोई भी इतनी आसानी से नहीं भूल सकता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   SBI Bank Fraud Case: Customer Assistant Officer ने किया 70 लाख रुपए का गबन
Don`t copy text!