Bhopal Murder News: चार साल से चल रहा था दोनों परिवारों के बीच विवाद, नजीराबाद इलाके में देर रात दी गई दबिश

भोपाल। पीट—पीटकर एक किसान की पिता—पुत्र ने निर्मम हत्या कर दी है। आरोपी और पीड़ित परिवार के खेत रमगढ़ा गांव में आस—पास है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Murder News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही हैै। पुलिस की तरफ से विवाद की वजह को लेकर ठोस स्थिति साफ नहीं की गई है। लेकिन, बताया जा रहा है कि मृतक परिवार ने पुलिस थाने से मदद मांगी थी।
दोनों परिवारों में चार साल से चल रही थी रंजिश
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार राजेश जोगी पिता रमेश जोगी उम्र 32 साल रमगढ़ा गांव के रहने वाले थे। वे पेशे से किसान थे। उनकी चार बेटियां है। राजेश जोगी (Rajesh Jogi) का चार साल से गयाराम गुर्जर (Gayaram Gurjar) के परिवार से विवाद चल रहा है। राजेश जोगी ने गयाराम गुर्जर से मारपीट भी की थी। इस घटना का मुकदमा बैरसिया थाने में दर्ज भी है। रंजिश को लेकर चल रही कहासुनी के बीच 05 अप्रैल की शाम लगभग पांच बजे दोनों परिवारों के बीच फिर संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी—डंडे और बल्लम से हमला किया गया। जिसमें बल्लम का वार लगने से राजेश जोगी बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे बैरसिया स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम करने के बाद आरोपी गयाराम गुर्जर और उसके बेटे उत्तम गुर्जर (Uttam Gurjar) के खिलाफ हत्या का प्रकरण 210/26 05 अप्रैल की रात दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बैरसिया पुलिस की टीम ने नजीराबाद (Nazirabad) इलाके में दबिश भी दी थी। पिता—पुत्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।