Bhopal News: लक्ष्मी अस्पताल में मरीज की मौत,उपद्रव

Share

Bhopal News: शव रखकर चक्काजाम करने से रोका तो पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज के बाद सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, पुलिस की तरफ से काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लक्ष्मी अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर गदर मच गया। परिजन अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर स्थिति नियंत्रित करने पहुंची तो परिजनों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी परिजनों की शिकायत पर एफआईआर हुई है।

पुलिस पर भी किया पथराव

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना क्षेत्र में स्थित छावनी पठार में 30 वर्षीय लक्ष्मण धानक रहते थे। वह एक किराना दुकान में काम करते थे। उन्हें पिछले दिनों सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसका पटेल नगर (Patel Nagar) स्थित लक्ष्मी अस्पताल (Laxmi Hospital) में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान लक्ष्मण धानक (Laxman Dhanak) की 03—04 मार्च की दरमियानी रात लगभग एक बजे मौत हो गई। यह पता चलने पर लक्ष्मण धानक के कई परिजन अस्पताल पहुंचने लगे। परिवार आईसीयू के बाहर जमा था। वह लोग बिलख रहे थे। उन्हें हटाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने संख्ती दिखाई। इस दौरान मरीज के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के साथ झूमाझटकी हो गई। आरोपियों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। परिजन जबरिया लक्ष्मण धानक का शव लेकर जाने लगे। इसी दौरान स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस मौके पर आ गई। यहां पुलिस से परिजन भिड़ गए जिसके बाद पथराव कर दिया गया।पुलिस ने बिगड़ी स्थिति को संभालने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस पर हमला करने के मामले में कल्ले वंशकार, ज्वाला वंशकार, परम धानक, दुर्गेश बंसल, निक्की बंसल, जीतू सेन और देवेन्द्र वंशवर्ती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों को चिन्हित करने का काम कर रही है। अभी तक सात आरोपियों की पुलिस पर हमला, बलवा और तोड़फोड़ करने के मामले में की जा चुकी है। वहीं लक्ष्मण धानक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद उसे मेडिकल काउंसिल से राय लेने के लिए भेजा जाएगा। इधर, लक्ष्मण धानक की बहन सरोज बंसल (Saroj Bansal) की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण 147/26 दर्ज किया गया है। सरोज बंसल पति नारायण बंसल उम्र 35 साल सागर (Sagar)  जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में रहती हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक डॉक्टर और स्टाफ जिन्होंने मरीज के परिजनों से मारपीट की थी उसकी जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: कंपनी का एचआर कर्मचारियों की सैलरी निकालकर भागा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!