Bhopal News: कैसर का चल रहा थाा इलाज, जहां लाश मिली वहां ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला

भोपाल। आग से झुलसकर वयोवृद्ध महिला की मौत हो गई। भोपाल (Bhopal News) शहर की चूनाभट्टी थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। वृद्धा की लाश बाथरुम में मिली थी। जिसका परीक्षण एफएसएल से कराया गया गया है।
बाथरुम में आग से झुलसी हुई मिली
चूनाभट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार मौत होने की जानकारी बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) से 8 अप्रैल की रात साढ़े दस मिली थी। जानकारी डॉक्टर आदित्य ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद महिला की पहचान 75 वर्षीय निर्मला पटेल (Nirmala Patel) के रुप में हुई है। आग बाथरुम में लगी है। वहां दीवारों पर धुएं के निशान हैं। लेकिन घर के किसी अन्य जगह पर आग नहीं लगी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि निर्मला पटेल लंबे समय से कैंसर की बीमारी से भी जूझ रही थी। बेटा हिमांशु पटेल (Himanshu Patel) प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि बहू संध्या पटेल (Sandhya Patel) एक स्कूल में टीचर है। निर्मला पटेल का घर दूसरी मंजिल पर है। जबकि पहली मंजिल पर बेटा—बहू रहते हैं। घटना के वृद्धा घर पर अकेली थी। बेटा भेल में स्थित बैंक अपने निजी काम से गए हुए थे। बहू अपनी मासूम बेटी को स्कूल लेने दोपहर साढ़े बारह बजे गई हुई थी। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। दोपहर ढ़ाई बजे बहू ने सास को तलाशा तो वह किराएदारों के लिए बनाए गए कॉमन बाथरुम में आग से झुलसी हुई मिली। चूना भट्टी पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर लिया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी तकनीकी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।