Bhopal News: बंसल वन मॉल के सामने हुई वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, करणी सेना लिखी कार को तलाश रही पुलिस

भोपाल। बंसल वन मॉल (Bansal One Mall) के सामने कार सवार युवकों ने एक ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें ई-रिक्शा चालक लहुलूहान हालत में दिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
कार में करणी सेना की प्लेट लगी थी
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार हमले में विक्की गुप्ता (Vikky Gupta) नाम का व्यक्ति जख्मी है। वह ई-रिक्शा (E-Rikshaw) चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले उससे नाम पूछा और फिर कार चालक उससे खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करने लगे। कार (Car) सवार युवकों ने उसको बुरी तरह से पीटा। जिस कारण उसके मुंह और कान से खून निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में करणी सेना (Karni Sena) की प्लेट लगी थी। हमले के वक्त आरोपियों ने ई-रिक्शा को भी पलटाया था। बीचबचाव करने पहुंचे लोगों से भी कार सवार आरोपियों ने बहस की थी। लगभग आधा घंटा चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्ष हबीबगंज थाने पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत ली है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।