Bhopal News: ससुर रखता था बुरी नजर, विरोध करने पर पति समेत अन्य करते थे नव विवाहिता को प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। पहला मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मुस्लिम परिवार का है। यहां ससुर पर आरोप है कि वह बहू पर बुरी नजर रखता था। जिस कारण घर में कलह हो रही थी। जबकि दूसरा मामला महिला थाने में पहुंचा है जिसमें सिर्फ आरोपी पति हैं।
ससुर बहू पर रखता था बुरी नजर
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मुस्लिम नव विवाहिता जिसकी उम्र 23 साल है उसने 09 जून को मुकदमा दर्ज कराया है। वह गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की आरोपी पति के साथ एक साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। वह जब घर आई तो ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। पहले वह उसकी हरकतों को समझ नहीं सकी। कुछ दिनों बाद वह उसको बुरी नीयत से टच करने लगा। यह बात उसने पहले पति और फिर जेठानी को बताई। इसके बाद दोनों उसे यहां—वहां की बातें बोलकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी ससुर ने सोमवार को फिर गंदी हरकत की तो घर में बवाल हो गया। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पूरी कहानी सुनने के बाद आरोपी पति, ससुर और जेठानी के खिलाफ प्रकरण 177/25 दर्ज कर लिया। इसमें ससुर पर छेड़छाड़ के अलावा प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया गया है। पति और जेठानी को भी उसमें सह आरोपी बनाया गया। मामले की जांच एसआई प्रवीण बैस (SI Praveen Bais) कर रहे है। इधर, महिला थाना पुलिस ने पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर (Patel Nagar) में रहने वाली 27 वर्षीय शादीशुदा महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण 194/25 दर्ज किया है। शादी 2019 में हिंदू रीतियों के साथ हुई थी। आरोपी दहेज में पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।