Bhopal News: होटल के बाथरूम में फंदे से लटकी थी लाश,सर्जन रजिस्ट्रेशन की काउंसलिंग के लिए कर्नाटक से भोपाल आए थे

भोपाल। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। घटना स्थल होटल का कमरा है। यहां से पुलिस को दो एंड्रोयड मोबाइल मिले हैं। जिसमें पैटर्न लॉक होने के कारण उसे खोलने के लिए सायबर क्राइम को भेजा गया है। घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है। उनके भोपाल आने पर ही शव का पीएम किया जाएगा।
होटल कर्मचारी की मदद से खोला कमरा
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर सहन एस.कुमार (Doctor Sahan S. Kumar) पिता सतीश डी. उम्र 37 साल 11 सितंबर की सुबह लगभग सात बजे न्यू मार्केट (New Market) में स्थित क्राउन होटल (Crown Hotel) में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने दस्तावेज देकर कमरा नंबर 301 में चले गए थे। वे स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और निजी अस्पताल में भी कंस्लटेंट का काम करते हैं। उनके बालाघाट में स्थित अस्पताल के मालिक के साथ चर्चा हुई थी। जिसके बाद वे बस से चले गए थे। डॉक्टर सहन एस.कुमार कर्नाटका (Karnataka) राज्य के दक्षिण कन्नड जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले दिनों सर्जन का कोर्स किया था। जिसके बाद उन्हें काउंसलिंग में 11 सितंबर को शामिल होना था। यह बैठक एमपी नगर में होने वाली थी। उनके साथ दोस्त डॉक्टर शरद लुटे (Dr Sharad Lute) भी थे। दोनों साथ में भोपाल आए थे। उन्होंने नौ बजे काउंसलिंग में जाने के लिए फोन भी लगाया था। लेकिन, दोपहर बारह बजे कॉल किया तो डॉक्टर सहन एस.कुमार ने उसे नहीं उठाया। जिस कारण वह उन्हें लेने के लिए न्यू मार्केट में स्थित होटल में पहुंच गए। यहां होटल कर्मचारी की मदद से उनके कमरे का दरवाजा खोला गया। भीतर कमरे में वह नहीं मिले। बाथरूम में जाकर देखा तो उनका शव शॉवर में फंदे से लटका हुआ था। यह जानकारी होटल के मैनेजर ने पुलिस को दी थी। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 47/25 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या को लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि उनकी पहली पत्नी से पारिवारिक कलह के चलते कुछ समय पूर्व तलाक हो गया है। उनका चार साल का बच्चा भी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के भोपाल आने के बाद ही मौत को लेकर कोई वजह के बारे में पता चल सकेगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।