Bhopal News: आशियाना बिल्डर संचालक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: दो साल से शादी करने का झांसा देकर कर रहा था शोषण, डीबी मॉल में स्थित कोर्टयार्ट होटल में बनाए थे संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। राजधानी के आशियाना बिल्डर के संचालक के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने ज्यादती का प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी ने लिव इन में युवती को रखने के बाद शादी करने का झांसा दिया था। जब वह अपने वादे से मुकरा तो युवती ने थाने में जाकर पुलिस से मदद मांगी।

युवती को एक मकान भी दिलवाया

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार एमपी नगर स्थित पीड़ित युवती की उम्र 24 साल है जो कि मूलत: उत्तर प्रदेश (UP) की रहने वाली है। वह तीन साल पहले भोपाल में जॉब की तलाश में आई थी। उसकी पहचान 2024 में बिल्डर रमन बुलदानी (Raman Buldani) से हुई। पहले सिर्फ बातचीत होती थी। इसके बाद मेल मुलाकात वह करने लगी। आरोपी ने फरवरी, 2024 में उसे डीबी कोर्टयार्ट होटल (DB Courtyard Hote) के कमरे में बुलाया। यहां उसने प्यार का इजहार करते हुए वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने उसी होटल के कमरे में शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद युवती को उसने अपने खर्च में कोलार रोड (Kolar Road) में स्थित एक मकान भी दिलाया। यहां आकर वह अक्सर उसके साथ संबंध भी बनाता रहा। अब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगा। नतीजतन दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। पीड़िता जिस थाने में पहुंची वहां से उसको एमपी नगर थाने भेज दिया गया। यहां 10 अप्रैल को एमपी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 137/26 दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई अर्चना तिवारी (SI Archna Tiwari) कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fake Cop: किराए से ली इनोवा में लिख रखा था एसडीएम और मध्यप्रदेश शासन

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!