Bhopal News: दलित व्यक्ति को पीटकर जख्मी किया

Share

Bhopal News: पूर्व में दर्ज प्रकरण में समझौता करने आरोपी डाल रहे दबाव

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दलित व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा गया। जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था उनके खिलाफ पहले से प्रकरण दर्ज है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। उसी प्रकरण में समझौते के लिए आरोपी दबाव बना रहे थे। आरोपी में एक हार्डवेयर दुकान संचालक भी शामिल है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

राजीनामा नहीं करने की बात पर पीटा

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार हनुमंत अहिरवार पिता प्रभुदयाल अहिरवार उम्र 40 साल कैलाश नगर (Kailash nagar) में रहते हैं। उन्होंने कुछ महीनों पूर्व श्याम​ बिहारी उर्फ श्याम सुंदर (Shyam Bihari@Shyam Sunder) के खिलाफ मारपीट और जाति से अपमानित करने का प्रकरण दर्ज कराया था। यह प्रकरण अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। इसी प्रकरण लेकर श्याम सुंदर रंजिश रखता था। उसकी सेमरा इलाके में हार्डवेयर की दुकान है। लेबर ठेकेदारी का काम करने वाले हनुमंत अहिरवार (Hanumant Ahirwar) 14 फरवरी की सुबह सेमरा में मजदूरों के पीठे पर गए थे। वह आरोपी श्याम सुंदर की दुकान के सामने पहुंचे तो उसे देखकर वह गाली—गलौज करने लगा। उसके साथ दोस्त मुकेश भी था। दोनों राजीनामा नहीं करने की बात को लेकर उसको जाति से अपमानित करते हुए पीटने लगे। मारपीट में जख्मी हनुमंत को अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस के पास इस घटना की जानकारी पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फिर प्रकरण 49/26 दर्ज कर लिया है। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होना बाकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी का फंदा लगाया टूटकर नीचे गिरी युवती मृत मिली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!