Bhopal News: एक दिन पहले वृद्ध दंपत्ति पर खिलौना पिस्तौल से फायर करके सनसनी फैलाई थी

भोपाल। वृद्ध दंपति से ऐशबाग में मुठभेड़ करने वाले कुख्यात बदमाश दिलावर को दबोच लिया गया। यह गिरफ्तारी भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस ने की है। वह उस थाने में दर्ज प्रकरण में फरार भी चल रहा था। आरोपी ने एक दिन पहले दंपति के साथ मारपीट करते हुए अमेजन से खरीदी खिलौना पिस्तौल चलाकर उन्हें धमकी दी थी।
महिला और बदमाश के बीच हुई थी मुठभेड़
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार शरशाद खान पिता छोटे खान उम्र 67 साल जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित बरखेड़ी में रहते हैं। वे सरकारी विभाग से रिटायर्ड हैं। शरशाद खान (Sharshad Khan) दो पहिया वाहन से पत्नी नूरजहां खान (Noorjaha) के साथ बाबू भाई पार्षद के घर जा रहे थे। वहां एक गमी हो गई थी। तभी बाग उमराव दूल्हा के मोड़ पर बदमाश सोहेल उर्फ दिलावर (Sohel@Dilawar) का वाहन टकरा गया। वह शरशाद खान से अभद्रता करने लगा और मारपीट पर उतर आया। इस दौरान उसने खिलौना पिस्तोल(Pistol) निकालकर वृद्ध पर तान दी। जिस कारण पत्नी नूरजहां खान उस पर टूट पड़ी। इसी दौरान आरोपी ने खिलौना पिस्तोल से फायर किया था। महिला और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी वहां से भाग गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसके बाद ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 136/26 दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में मंगलवारा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दिलावर खान (Dilawar Khan) वर्ष 2025 से मंगलवारा थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई करने की भी तैयारियां शुरु कर दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।