Bhopal News: अवैध पिस्टल के साथ लेखाधिकारी पकड़ाया

Share

Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने फॉरच्यून कार समेत अन्य सामान को जब्त किया

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। निजी कंपनी के एक लेखा अधिकारी को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से फॉरच्यून कार के अलावा पिस्टल और चली हुई गोलियां भी बरामद की है। भोपाल (Bhopal News) शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कारतूस के खोखे भी किए बरामद

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस के अनुसार कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के पास फार्म हाऊस (Farm House) से संदेही को दबोचा गया। उसने अपना नाम मयंक नाथ चौहान उर्फ नट्टू पिता स्वर्गीय सुरेश नाथ चौहान उम्र 27 साल बताया। वह शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित बाबडिया कला में रहता है। मयंक नाथ चौहान (Mayank Nath Chauhan) एक कंपनी में लेखा अधिकारी का काम करता है। वह फॉरच्यून कार (Fortuner Car) एमपी-19-सीसी-4813 में सवार था। उसकी तलाशी ली गई तो पिस्टल (Pistol) के अलावा एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा दो चले हुए कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए। कार की डैश बोर्ड में एक अतिरिक्त मैग्जीन भी थी। पुलिस ने पिस्टल की पड़ताल की तो उसके बैरल में एक गोली फंसी हुई पाई गई। उसने पूछताछ में बताया कि पिस्टल इटारसी (Itarsi) में रहने वाले वंश मालवीय (Vansh Malviya) ने दिया था। पुलिस ने उसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने फॉरच्यून कार के अलावा आरोपी के एप्पल फोन को भी जब्त किया गया है। फिलहाल फॉरच्यून कार के मालिक के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी पुलिस की तरफ से नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालक ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!