Bhopal News: महिला समेत तीन लोग जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

भोपाल। मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में जमकर पथराव हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।
आरोपियों ने पत्थर उठाकर मारा
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से मनीष शर्मा (Manish Sharma) पिता रामगोपाल शर्मा उम्र 24 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह राम मंदिर के पास रहता है। मनीष शर्मा एयरटेल कंपनी (Airtel Company) में जॉब करता है। वह 02 अगस्त को नौकरी से छूटकर घर पहुंचा। उसके साथ रंजीत बैरागी (Ranjeet Bairagi) भी था। तभी अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) और कुनाल यादव (Kunal Yadav) आ गए। दोनों दूसरे मोहल्ले में रहते हैं। वे किसी व्यक्ति के बारे में पूछने लगे तो उसे मना कर दिया। वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने पत्थर उठाकर मार दिया। मनीष शर्मा के अलावा रंजीत बैरागी, सुनीता साहू (Sunita Sahu) के अलावा पीड़ित के जीजा गौरव दुबे (Gaurav Dubey) को भी लगा। घायलों को सिर, होंठ और पीठ पर पत्थर लगे हैं। इससे पहले शालिनी यादव (Shalini Yadav) पति संजय यादव उम्र 40 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वह भी राम मंदिर के पास रहती है। उसने बताया कि उसके बेटे को रामचरण रघुवंशी (Ramcharan Raghuvanshi) ने गाली—गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। उसने बीच—बचाव भी किया था। उसके साथ दोस्त सत्यम और गौरव दुबे भी था। तीनों आरोपियों ने शालिनी यादव को पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने काउंटर केस 205—206/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।