Bhopal Fraud News: कांग्रेस विधायक के पंप मैनेजर ने हड़पे पांच लाख 85 हजार रुपए

Share

Bhopal Fraud News: विदेश से लौटकर आए तो हिसाब करने पर सामने आया फर्जीवाड़ा, रातोंरात हुआ फरार

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कांग्रेस विधायक के बेटे के पेट्रोल पंप पर काम करने वाला मैनेजर पांच लाख, 85 हजार रुपए हड़पकर फरार हो गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। जब मैनेजर ने ऐसा किया उस वक्त विधायक पुत्र विदेश यात्रा पर गए हुए थे। वापस लौटकर हिसाब मिलाया तो यह गड़बड़ी उजागर हुई। आरोपी ने पैसा वापस लौटाने का भरोसा दिलाकर वह रातोंरात फरार हो गया।

नौकरी छोड़कर रातोंरात हुआ चंपत

विधायक रजनीश सिंह (MLA Rajnish Singh) के बेटे दुर्गेश सिंह (Durgesh Singh) उम्र 26 साल ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया। परिवार नेहरू नगर (Nehru Nagar) स्थित आकृति गार्डन (Akriti Garden) में रहता है। रजनीश सिंह के पिता हरवंश सिंह (Harvansh Singh) भी कांग्रेस (Congress) के जाने—माने नेता और कद्दावर मंत्री दिग्विजय सिंह शासनकाल में रहे हैं। रजनीश सिंह का सरवर जोड़ के नजदीक सेमरी गांव में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) है। यह पंप छह महीने पहले ही दुर्गेश सिंह ने शुरु किया था। जिसमें रायसेन जिले के बेगमगंज (Begumgunj) में रहने वाला दिनेश दुबे (Dinesh Dubey) मैनेजर का काम संभालता था। रजनीश सिंह के बेटे दुर्गेश सिंह ही पूरे पंप के लेन—देन को देखते थे। लेकिन, वे नवंबर, 2025 में विदेश यात्रा में चले गए थे। इस दौरान तीन महीने तक वह पेट्रोल विक्रय से मिली रकम और यहां—वहां से आने वाली उधारी की रकम को हड़पता चला गया। यह रकम लगभग पांच लाख 85 हजार रुपए है। उसने गलती कबूलते हुए रकम वापसी का भरोसा दिया था। लेकिन, ऐसा करने की बजाय वह गुपचुप नौकरी छोड़कर रातोंरात फरार हो गया। आरोपी नीलबड़ (Neelbad) स्थित मकान में किराए से रहता था। यह देखकर फिर मामला रातीबड़ (Ratibarh) थाने पहुंचा। जिसमें 17 जनवरी को पुलिस ने प्रकरण 0018/26 दर्ज किया। मामले की जांच एसआई रमेश सिंह (SI Ramesh Singh) कर रहे हैं। पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: फर्जी लोन देकर झांसा देने वाले दो जालसाज दोषी करार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!