Bhopal News: परिवार के साथ बोलकर नंबर देकर चला गया आरोपी वाहन चालक

भोपाल। सड़क पर गोवंश को बोलेरा चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हुई। हादसे के बाद वाहन चालक रुका था। वह परिवार के साथ उसने नंबर ग्रामीणों को दिया चला गया। उसके बाद उसने फोन ही उठाना बंद कर दिया।
गाय के पैरों में आई गंभीर चोट
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क दुर्घटना 08 अगस्त की रात दस बजे हुई थी। जिसमें 09 अगस्त को प्रकरण 268/25 दर्ज किया गया। शिकायत सौरभ विश्वकर्मा (Saurabh Vishwakarma) पिता लखन विश्वकर्मा उम्र 20 साल ने दर्ज कराई है। वह पडरिया काछी में रहता है। घटना के वक्त वह मनीष जाटव (Manish Jatav) के साथ था। उसके सामने ही तेज रफ्तार बोलेरो कार (Bolero Car) के चालक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से गाय के पैरों में गंभीर चोट आई है। गाय को रायसेन (Raisen) के श्रीकाल भैरव गौरक्षक संगठन की मदद से जहांगीराबाद स्थित वेटरनरी अस्पताल (Veterinary Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।