Bhopal News: मवेशी के पिछले हिस्से में छुरी घोंपी 

Share

Bhopal News: महिला ने साहस करके छुरी निकालकर उसका इलाज कराया, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बेजुबान जानवर पर हिंसा करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर इलाके की है। वारदात के पीछे पुलिस शरारती तत्व का पता लगा रही है। आरोपी ने मवेशी के पिछले हिस्से में छुरी घोंप दी थी। जिसको एक महिला ने साहस करके उसे निकाला। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बहुत नाजुक जगह पर मारी गई छुरी

टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार यह घटना सुनहरी बाग (Sunhari Baag) इलाके की है। जिसकी शिकायत 11 अगस्त को थाने में यशोदा बाई (Yashoda Bai) पति रमेश पाल उम्र 45 साल ने दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में 504/23 धारा 429 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसके पास एक गाय है जिसकी उम्र लगभग पांच साल है। यशोदा बाई ने बताया कि उसकी गाय को छुरी घोंप दी गई थी। जिसकी जानकारी मोहल्ले में रहने वाले लड़के लाली ने उसे दी थी। गाय कौरव भवन के नजदीक खड़ी मिली। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर संदेही की तलाश शुरू कर दी है। जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कंपाउडर ने क्लीनिक की डॉक्टर से किया बलात्कार
Don`t copy text!