Bhopal News: भवन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: सडाना मेडिकल स्टोर में बन रहे चार मंजिला भवन निर्माण के दौरान हुआ था हादसा, दुर्घटना में आठ लोगों को आई थी चोटें, निगम की तरफ से कार्रवाई किया जाना अभी भी बाकी

Bhopal News
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भोपाल एम्स अस्पताल के सामने चौथी मंजिल से निर्माणाधीन सामग्री गिरने के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी भवन मालिक और ठेकेदार को बनाया है। इधर, भोपाल नगर निगम की तरफ से भवन मालिक के खिलाफ होने वाली विभागीय कार्रवाई बाकी है। जिसमें निगम के अधिकारियों के खिलाफ जांच होना है।

सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच हवलदार मनीष तिवारी (HC Manish Tiwari) कर रहे थे। हादसा 27 मार्च को हुआ था। दुर्घटना में तनुश्री कौरव  पिता संदीप कौरव उम्र 17 साल सिमरिया जिला नरसिंहपुर, मनोज कुमार (Manoj Kumar) पिता चंद्रदी उम्र 56 साल लालटंकी अमराई बागसेवनिया, अभय सेंगर (Abhay Sengar) पिता बृजरात सिंह उम्र 52 साल निवासी ग्वालियर, सोम प्रकाश सिंह (Som Prakash Singh) पिता प्रेम सिंह उम्र 61 साल निवासी उमरिया जिला जख्मी थे। यह सभी परिचित या रिश्तेदार के इलाज के लिए आए हुए थे। तनुश्री कौरव (Tanushri Kaurav) मेडिकल में दवा लेने गई थी। तभी चौथी मंजिल पर चल रही छत ढ़लाई के दौरान उसका पूरा मलबा और लौहे के सरिए उसके अलावा कई अन्य पर आकर गिरे थे। इसके अलावा कई दो पहिया वाहन भी उस मलबे में दब गए थे। जांच में पता चला कि निर्माण जहां चल रहा था उस भूखंड के मालिक कविता सिंह (Kavita Singh) हैं। जिन्होंने ठेकेदार विशुतोष सिंह (Vishutosh Singh) को काम करने की जिम्मेदारी दी थी। दोनों के बीच हुए अनुबंध में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई। जाली के अलावा मलबा सडाना मेडिकल स्टोर (Sadana Medical Store) पर न गिरे उसके इंतजाम ही नहीं किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में अभी सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसमें धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: ट्रैवलर्स कंपनी के मालिक की दुकान पर चोरों का धावा

निगम अधिकारियों ने चुप्पी साधी

इस पूरे मामले में भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। जिसमें निगम के आला अधिकारियों की तरफ से चुप्पी साध ली गई है। भवन अनुज्ञा शाखा ने बिना भौतिक परीक्षण किए निर्माण कार्य की अनुमति जारी कर दी थी। जिसके लिए आर्किटेक्ट को नोटिस थमाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहां निर्माण कार्य चल रहा था वह चार दशक पुराना निर्माण कार्य है। इसलिए चार मंजिला भवन बनाने की अनुमति इस तरह से जारी करके कई लोगों की सुरक्षा को ताक पर नगर निगम के अधिकारियों ने रख दिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!