Bhopal News: ढ़ाई महीने बाद दूरसंचार मुख्यालय की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। पुलिस दूरसंचार मुख्यालय की तरफ से स्थापित ओडीसी बॉक्स को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर उड़ा दिया। यह हादसा लगभग ढ़ाई महीने पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित जेके रोड पर हुआ था। जिसकी विभागीय जांच रेडियो शाखा की तरफ से की जा रही थी। पड़ताल के बाद सामने आया है कि हादसे के कारण कैमरे, उपकरण समेत करीब साढ़े छह लाख रुपए का नुकसान हादसे में हुआ है। जिसमें वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का निर्णय लिया गया।
सरकारी संपत्ति का हुआ नुकसान
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 26 दिसंबर, 2025 को जेके रोड (JK Road) तिराहे पर हुई थी। घटना वाले दिन एमपी-40-जेडजी-6381 के चालक ने टक्कर मारी थी। इस संबंध में निरीक्षक रेडियो शाखा की तरफ से प्रतिवेदन बनाया गया था। जांच में पाया गया कि हादसे में ओडीसी बॉक्स (ODC Box) पूरी तरह से तबाह हो गया। जिस कारण तीन कैमरे, तीन बैटरी समेत करीब साढ़े छह लाख रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में 11 मार्च को आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 174/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया टक्कर मारने वाला वाहन ट्रक (Truck) था। जिसके मालिक की जानकारी जुटाकर उसको जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
मेट्रो की ब्ल्यू लाइन के कारण हालत खराब
पिपलानी पेट्रोल से पुलबोगदा के बीच मेट्रो (METRO) की ब्ल्यू लाइन का काम चल रहा है। जिस कारण यहां का यातायात काफी बाधित चल रहा है। इसी मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहन प्रवेश करते हैं। जिसका मुख्य जंक्शन जेके रोड हैं। यह बॉटल नेक तिराहा होने के चलते काफी संकरा भी रहता है। मेट्रो की ब्ल्यू लाइन के चलते पिपलानी से पुल बोगदा के बीच सार्वजनिक परिवहन प्रणाली व्यवस्था भी काफी ध्वस्त हैं। इसी मार्ग से सागर, रायसेन, इंदौर जाने वाले यात्री वाहन भी गुजरते हैं। जिस कारण सर्विस लेन और मुख्य मार्ग के बीच बने सेंट्रल वर्ज भी है। इसलिए यहां दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। इस छह किलोमीटर मार्ग पर खुदी हुई सड़कें और निर्माण कार्य के संकेतकों वाले बड़े-बड़े लोहे के बोर्ड से हर रोज दुर्घटनाएं हो रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।