Bhopal News: तलाक के बाद परेशान चल रहे कारोबारी ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: बैंक के लिए पहले रिकवरी का काम करता था, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह पारिवारिक कलह के चलते परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पारिवारिक कलह से थे परेशान

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार उमेश कुमार खत्री पिता हेमंत कुमार खत्री उम्र 41 साल नीलकंठ कॉलोनी (Neelkanth Colony) में रहते थे। उनका शव फांसी के फंदे पर 28 मार्च की रात लगभग सवा आठ बजे फांसी के फंदे पर लटका मिला था। यह शव उनके भाई अजीत कुमार खत्री (Ajeet Kumar Khatri) ने देखा था। उमेश कुमार खत्री (Umesh Kumar Khatri) की 2007 में शादी हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। लेकिन, पत्नी के साथ उनकी नहीं बनती थी। इस कारण 2016 में तलाक हो गया था। उस वक्त उमेश कुमार खत्री बैंक के लिए रिकवरी का काम करते थे। जिस कारण नौकरी भी छूट गई थी। इसके बाद वह घर पर किराना दुकान चलाने लगे थे। वह पारिवारिक कलह के चलते परेशान चलते थे। बैरागढ़ पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP BJP News : विष्णु दत्त शर्मा ने पदाधिकारियों को जयपुर में गिनाए काम 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!