Bhopal News: वयोवृद्ध मां के निधन के बाद से चल रहा था परेशान, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। कॉलेज बस के एक ड्रायवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की बात पता चली है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बिलखिरिया थाना पुलिस कर रही है। परिवार सामाजिक बदनामी के दंश से जूझ रहा था। इसलिए पुलिस की तरफ से खुलकर घटना के पीछे कारणों की जानकारी उजागर नहीं की जा रही है।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार घटना 03 फरवरी की शाम पारस सिटी (Paras City) में हुई थी। यहां रहने वाले 50 वर्षीय दशरथ अहिरवार (Dashrath Ahirwar) ने फांसी लगा ली। वे कॉलेज बस (Bus) चलाने का काम करते थे। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। दशरथ अहिरवार ने आत्महत्या से पहले अपनी वयोवृद्ध मां की तेरहवीं संस्कार को संपन्न कराया था। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 03@26 कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि घर में एक युवती के गायब होने के बाद कलह और सामाजिक बदनामी के चलते वह परेशान चल रहा था। हालांकि इस संदर्भ में आधिकारिक प्रतिक्रिया पुलिस की तरफ से नहीं दी जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।