Bhopal News: बोलेरो ने सड़क पर मचाया कोहराम

Share

Bhopal News: कार के बाद दो बाइक सवारों को भी मारी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर जमकर कोहराम मचाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। हालांकि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के गंभीर रुप से जख्मी होने के समाचार नहीं हैं।

बाइक का हेंडल बोलेरो में फंसा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसा 09 नवंबर की रात लगभग सवा नौ बजे हुआ। आरोपी बोलेरो (Bolero) वाहन ने पहले कार को टक्कर मारी थी। जिसमें कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई थी। यह कार निखिलेश पुरसवानी (Nikhilesh Puraswani) चला रहे थे। इसके बाद बोलेरो के चालक ने वहां से भागने लिए रफ्तार बढ़ा दी। फिर उसी बोलेरो ने बाइक (Bike) को टक्कर मारी। जिसमें काशीराम यादव (Kashiram Yadav) अपनी पुत्री आस्था यादव (Astha Yadav) के साथ सवार थे। आगे जाकर एक और बाइक को भी टक्कर मारी जिसमेें सवार दो युवक गिरकर जख्मी हो गए। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और वह भागने लगा। ऐसा करते वक्त बाइक का हेंडल बोलेरो में फंस गया। जिस कारण वह कुछ मीटर तक घिसटती चली गई। बागसेवनिया पुलिस थाने में पीड़ित पक्ष आरोपी को दबोचकर थाने पहुंच गए थे। थाना प्रभारी अमित सोनी (TI Amit Soni) ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 647/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Shivpuri Crime News: दो लोगों के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!