Bhopal News: नदी में लापता व्यक्ति की मिली लाश

Share

Bhopal News: पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लापता एक व्यक्ति की नदी के भीतर लाश मिली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस मामले को खुदकुशी का प्रकरण मान रही है। हालांकि अभी तक उसके पास इस संबंध में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

शराब पीने की थी बुरी लत

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम मुगालिया छाप के पास नीलजी नदी में एक व्यक्ति का शव 01 नवंबर की सुबह 11 बजे तैरता मिला था। यह सूचना पुलिस को मिली तो उसकी पहचान विनोद जाटव (Vinod Jatav) पिता पूरन जाटव उम्र 35 साल के रूप में हुई। वह रातीबड़ स्थित भीलखेड़ी गांव में रहता था। विनोद जाटव 28 नवंबर को घर से काम पर जाने का बोलकर निकला था। उसके बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसलिए उसका हुलिया और कपड़े पहचान में आ गए थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह काफी शराब पीता था। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनीष त्रिपाठी (HC Manish Tripathi) कर रहे हैं। रातीबड़ पुलिस ने मर्ग 54/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सहकर्मी से परेशान युवती पहुंची थाने 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!