Bhopal News: टिफिन देने आए व्यक्ति ने भाई को दी खबर, सुसाइड नोट नहीं मिला

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को अभी तक खुदकुशी की ठोस वजह पता नहीं चली है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
छह महीने पहले छूट गई थी नौकरी
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार हीरो बालचंदानी (Hero Balchandani) पिता महादेव बालचंदानी उम्र 42 साल बैंक ऑफ बड़ौदा के पास किराए से रहता था। वह छह महीने पहले दुकान पर काम करता था। उसकी नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद उसका भाई सुरेश बालचंदानी (Suresh Balchandani) उसका ख्याल रखता था। वह गोविंदपुरा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में नौकरी करता है। उसने ही हीरो बालचंदानी के लिए घर पर टिफिन लगाया था। घटना 24 अगस्त की दोपहर एक बजे पता चली। जब टिफिन वाला वहां पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला। यह बात उसने भाई को बताई। भाई भी उसके ही घर के पास रहता है। मृतक अविवाहिता था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेंद्र (HC Jitendra) कर रहे है। बैरागढ़ पुलिस ने मर्ग 29/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।