Bhopal News: वृद्धा से झपटी चेन

Share

Bhopal News: रिहायशी कॉलोनी में बाईक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने रिहायशी कॉलोनी में एक वृद्धा से सोने की चेन झपट ली। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके संदेहियों के बारे में सुराग तलाशने का काम शुरु कर दिया है।

डॉग के लिए फूड पैकेट लने गई थी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार शारदा शर्मा पति राममूर्ति शर्मा उम्र 61 साल रीगल होम्स (Regal Homes) में रहती हैं। वे बीएसएनएल (BSNL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। शारदा शर्मा (Sharda Sharma) 11 मार्च की दोपहर लगभग सवा एक बजे अपनी मोपेड से मार्केट जा रही थी। वे पालतू डॉग के लिए फूड पैकेट लेने निकली थी। जब वे बी—सेक्टर के पास पहुंची तो बाइक (Bike) सवार दो बदमाश उनके पीछे से आए। बाइक में पीछे बैठे युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन छीनी और भाग गए। शारदा शर्मा उन्हें पकड़ने के लिए ललकारते हुए कुछ दूर तक पीछा भी किया। अवधपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में शाम चार बजे झपटमारी का प्रकरण 76/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई यशवंत सिंह चंदेल कर रहे हैं। आरोपियों का पता लगाने के लिए उनके संभावित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने जहर खाया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!