Bhopal News: चिरायु का एमबीबीएस छात्र सड़क हादसे में जख्मी

Share

Bhopal News: नर्सिग होम संचालक पिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर, महिला मित्र भी जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती जख्मी हो गए। घायल युवक चिरायु अस्पताल में एमबीबीएस का छात्र हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। उसके नर्सिंग होम चलाने वाले पिता ने खजूरी सड़क थाने में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में उसकी महिला मित्र भी जख्मी है।

ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 03 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। हादसा शक्तिमान रेस्टोरेंट (Shaktiman Restaurant) के नजदीक हुआ था। मोटर साइकिल पर अक्षत पराडकर पिता डॉक्टर पराग पराडकर उम्र 19 साल सवार थे। वाहन पर महिला मित्र निकिता कुमारी भी थीं। अक्षत पराडकर (Akshat Paradkar) चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में एमबीबीएस के छात्र हैं। दोनों खजूरी सड़क इलाके में स्थित ढ़ाबे पर खाना खाने जा रहे थे। मोटर साइकिल एमपी-04-वायजेड-2303 पर इनोवा कार एमपी-04-वायडब्ल्यू-9181 ने टक्कर मारी थी। सड़क दुर्घटना के बाद उनके पिता डॉक्टर पराग पराडकर (Dr Parag Paradkar) को फोन पहुंचा था। वे नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनकी नरसिंहपुर में स्वयं की नर्सिंग होम भी है। जख्मी छात्र को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इधर, खजूरी सड़क थाना पुलिस ने भोपाल पहुंचे पिता की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 61/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूसरों की बहस में टोकना ऑटो चालक को महंगा पड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!