Bhopal News: क्राइम ब्रांच के अफसर और कर्मचारी हादसे में जख्मी

Share

Bhopal News: मिर्च झोंककर 11 तौला वजनी सोने का कड़ा लूटने वाले फरार संदेही को दबोचने एटा जिले में दी थी दबिश, दो संदेहियों को हिरासत में लिया

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। मिर्च झोंककर लूटपाट करने वाले दो संदेहियों को 60 घंटे बाद भोपाल (Bhopal News) शहर की श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इधर, क्राइम ब्रांच की एक टीम उत्तर प्रदेश के एटा जिले में धरपकड़ के दौरान जख्मी हो गई है। इसमें क्राइम ब्रांच के अफसर और कर्मचारी जख्मी है।

ट्रेक्टर ट्रॉली से पुलिस का वाहन टकराया

जानकारी के अनुसार एसआई सूरज रंधावा (SI Suraj Randhawa) की अगुवाई में एक टीम एटा में दबिश देने जा रही थी। तभी ट्रेक्टर ट्रॉली (Tractor Trolly) से पुलिस का वाहन टकरा गया। उनके साथ अन्य कर्मचारियों में पारस, अजीत और तीन अन्य भी थे। सभी घायलों को एटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बड़ा अस्पताल नहीं होने के कारण सभी कर्मचारियों को आगरा जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल कर्मचारियों के अस्पताल में होने के कारण एक दूसरी टीम भोपाल से रवाना कर दी गई है। जबकि अस्पताल में भर्ती कर्मचारियों के लिए आगरा पुलिस (Agra Police) से मदद मांगी गई है। एक टीम आगरा भी भेजी जा रही है। इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया के लिए डीसीपी क्राइम ब्रांच अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) से संपर्क किया गया। उन्होंने सवाल-जवाब से बचने फोन ही नहीं उठाया। हालांकि क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के रोजनामचे में उक्त दुर्घटना के बाद रवाना हुई टीम को लेकर जानकारी दर्ज है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आग से झुलसी महिला की मौत

यह है वह मामला जिसके लिए एटा गई थी टीम

डॉक्टर मनोज वर्मा (Dr Manoj Verma) के साथ 10 अप्रैल की सुबह लगभग दस बजे लूट की सनसनीखेज वारदात हुई थी। लुटेरों की संख्या तीन थी जिन्होंने साइकिलिंग कर रहे चिकित्सक को टक्कर मारकर गिराया था। इसके बाद दूसरे लुटेरे ने मिर्च झोंकी और तीसरे बदमाश ने उनके दाहिने हाथ में पहना हुआ 11 तौला वजनी सोने का कड़ा, घड़ी और लोअर की जेब में रखी नकदी लूट ली थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि लुटेरे तीन किलोमीटर से उनका पीछा कर रहे थे। यह जानकारी सीसीटीवी कैमरे की जांच में सामने आई है। लुटेरे शातिर बदमाश है जिनके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने जिन आरोपियों को हिरासत में लिया है उनके पास से घड़ी और नकदी बरामद हुई है। लेकिन, तीसरे संदेही के पास सोने का कड़ा मौजूद हैं। उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई है। आरोपी पर पुलिस अधिकारियों की तरफ से इनाम की भी घोषण की गई है। हालांकि पुलिस के अधिकारी आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। इधर, डॉक्टर मनोज वर्मा का लूटपाट में कूल्हे की हड्डी टूटने पर शनिवार सुबह हुआ ऑपरेशन सफल हो गया। वे हमीदिया अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रैन बसेरा के बाहर चाकू मारकर जानलेवा हमला
Don`t copy text!