MP Covid Pandemic: शाहजहांनाबाद एएसआई का निधन

Share

MP Covid Pandemic: डीजीपी विवेक जौहरी ने काम की सराहना करते हुए जताया शोक

MP Covid Pandemic
अंसार अहमद, एएसआई शाहजहांनाबाद थाना, भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस महामारी की वजह से मध्य प्रदेश (MP Covid Pandemic) में 35 हजार से अधिक व्यक्ति संक्रमित हैं। इसमें 912 लोगों की जान चली गई है। बीमारी की चपेट में मध्य प्रदेश पुलिस (MP Cop News) भी रही है। इस बीमारी की चपेट में आकर भोपाल (Bhopal Cop News) में 197 व्यक्तियों की अब तक मौत हो चुकी है। ताजा मामले में शाहजहांनाबाद थाने में एएसआई रहे अंसार अहमद (ASI Ansar Ahmed) का निधन हो गया। इस थाने के पांच कर्मचारी एक साथ पॉजिटिव मिले थे। निधन के बाद डीजीपी विवेक जौहरी (DGP Vivek Johri) ने शोक जताया है।

सिपाही से एएसआई का सफर

शाहजहांनाबाद में तैनात अंसार अहमद एक चोर के गिरफ्तार होने के बाद संक्रमित पाए गए थे। चोर भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके बाद दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों का टेस्ट हुआ था। जिसके बाद पांच पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। उसमें अंसार अहमद भी शामिल थे। डीजीपी विवेक जौहरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि अंसार पिछले 25 साल से पुलिस विभाग की सेवा में थे। पुलिस परिवार की तरफ से अंसार अहमद को नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। निधन के समाचार मिलने के बाद भोपाल जिला पुलिस से डीआईजी सिटी इरशाद वली, एसपी मुख्यालय धर्मवीर सिंह यादव (SP Dharmveer Singh Yadav) समेत कई अन्य अफसरों ने भी शोक जताया।

चार बच्चों की थी जिम्मेदारी

एसपी मुख्यालय धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि अंसार अहमद की उम्र 49 साल थी। अंसार मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में जनवरी, 1995 में आए थे। अंसार का पुश्तैनी घर अशोक नगर (Ashok Nagar News) जिले में हैं। फिलहाल भोपाल के अशोका गार्डन स्थित दशमेश नगर में वे रहते थे। घर में पत्नी नाज अख्तर के अलावा चार बच्चे बेटा अदनान, अनस, बेटी आफरीन और जैनब है। जैनब और अनस 14 साल के हैं और जुड़वा है। अंसार शाहजहांनाबाद से पहले भोपाल के ऐशबाग, टीटी नगर, मंगलवारा के अलावा ट्रैफिक थाने में तैनात रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: गिरवी जमीन पर दोबारा ले लिया लाखों रुपए का लोन

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिल्डर को बलात्कार के मामले में अदालत से बड़ी आसानी से मिल गई जमानत

जिनकी कमी महकमा आज भी महसूस करता है

Corona Virus News
डीएसपी पीपी गौतम का फाइल फोटो।

कोरोना यौद्धाओं में शामिल मध्य प्रदेश पुलिस का महकमा कोविड—19 (MP Cop Covid News) वायरस से प्रभावित रहा है। इसकी चपेट में सैंकड़ों अफसर और पुलिसकर्मी चपेट में आ चुके हैं। इसमें सीआईडी में तैनात डीएसपी प्रेम प्रकाश गौतम (DSP Prem Prakash Gautam) की चिरायु अस्पताल में मौत हुई थी। गौतम 38 साल से मप्र राज्य पुलिस सेवा में थे। इंदौर के अरविंदो अस्पताल में उज्जैन नीलगंगा थाने के प्रभारी यशवंत पाल (Yashwant Pal) की मौत हुई थी। इंदौर के जूनी थाना प्रभारी देवेन्द्र चंद्रवंशी (Devendra Chandravanshi) की भी मौत अरविंदो अस्पताल में हुई थी।

मुख्यमंत्री अस्पताल से निवास पहुंचे

कोविड—19 वायरस की चपेट में आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की अस्पताल से छुट्टी हो गई। उन्होंने निवास जाने से पहले सभी कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने दो गज दूरी, मास्क, साबुन—सैनेटाइजर के नियमों का पालन करने जनता से अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना के लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट कराए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाए। भीड़ भरे आयोजनों में जाने से बचे। प्रदेश पूरी सतर्कता के साथ कोविड से निपट रहा है और इस महामारी से निपटकर देश को संदेश देगा।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एसपी के खिलाफ निरीक्षक इतने मुखर हुए कि उन्होंने इस्तीफा दे मारा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: तलाक के बाद प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी युवती
Don`t copy text!