Bhopal Cop News: अवैध तरीके से थाने में रखने और फरार होने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने दिखाई सख्ती

भोपाल। सीए के मकान में हुई चोरी के मामले में संदेही को अवैध तरीके से रखने के मामले में भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर सस्पेंड कर दिए गए। इससे पहले एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को निलंबित किया गया था। हालांकि जिन्होंने हिरासत में लिया और अवैध तरीके से रखा उनके खिलाफ अधिकारी निर्णय अभी तक नहीं ले सके हैं।
संदेही थाने से हुआ फरार
जानकारी के अनुसार शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र में अगस्त, 2025 में चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें लाखों रुपए के जेवरात चोर बटोर ले गया था। इस मामले में दिसंबर, 2025 में थाना पुलिस ने खात्मा भी लगा दिया था। इसी बीच 15 जनवरी को इंद्रा नगर मल्टी (Indra Nagar Multi) से पुलिस ने संदेही विजय पिल्लई उर्फ लड्डू (Vijay Pillai@Laddu) उम्र 19 साल को हिरासत में लिया गया। उसे दो नंबर के रास्ते उस कमरे में पूछताछ की जा रही थी जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था। यह जानकारी थाने की रोजनामचे में भी दर्ज नहीं थी। उससे गुपचुप थाने में पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान 19 जनवरी की दोपहर तीन बजे संदेही थाने से फरार हो गया। उस वक्त ड्यूटी पर एसआई जगन्नाथ परतेती (SI Jagannath Parteti) और आरक्षक पुष्पेंद्र जाट (Con Pushpendra Jaat) मौजूद थे। जिन्हें तुरंत ही मामला उजागर होने के बाद निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले में थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर (TI Lokendra Singh Thakur) को पुलिस कमिश्रर ने लापरवाह मानते हुए निलंबित करने के आदेश 11 फरवरी को जारी कर दिए।
कार्रवाई में अपना-पराया देखा गया
निलंबित करने की इस कार्रवाई में अफसरों पर अपना-पराया देखने का आरोप लग रहा है। दरअसल, संदेही विजय पिल्लई उर्फ लड्डू को आरक्षक भानू गुर्जर, बाबू लाल और हवलदार सुरेंद्र यादव (HC Surendra Yadav) पकड़कर लाए थे। इन्हें थाने के रोजनामचे में एंट्री करनी थी। लेकिन, लापरवाही के इस पूरे प्रकरण में तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण एसआई और आरक्षक को निलंबित करने फिर देरी से निरीक्षक को निलंबित करने के फैसले को लेकर अफसरों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।