Bhopal News: पूर्व से चली आ रही रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम, थाने पहुंचा मामला

भोपाल। दसवीं के एक छात्र के गाल पर नुकीली चीज से वार करके लहुलूहान कर दिया। उसकी कुछ लोगों के साथ पूर्व से रंजिश हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस थाने में वह अस्पताल से इलाज कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा।
नुकीली चीज से गाल पर किया वार
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार मयंक गुप्ता पिता मुनीम गुप्ता उम्र 16 साल बूढ़ाखेड़ा में रहता है। वह मुक्ता इंटरनेशनल स्कूल (Mukta International School) में कक्षा दसवीं का छात्र हैं। हमले की घटना 10 मार्च की शाम करीब चार बजे हुई थी। उस वक्त वह आनंदमय आश्रम में एक शादी समारोह से लौट रहा था। उसके साथ फरमान और अन्नी भी थे। वह डॉक्टर ठाकुर के क्लीनिक के पास पहुंचे तो उन्हें हेमंत मिला। जिसके साथ पूर्व से मयंक गुप्ता (Mayank Gupta) की रंजिश चली आ रही है। वह उससे गाली—गलौज करने लगा। विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। दोस्त फरमान और अन्नी ने बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान हेमंत ने पेंट की जेब से नुकीली वस्तु निकालकर गाल पर दो वार कर दिए। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। हेमंत के खिलाफ अस्पताल से इलाज कराने के बाद थाने जाकर दसवीं के छात्र ने प्रकरण 100/26 दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि हेमंत की उम्र अभी पता नहीं चली है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।