Bhopal News: लोगों ने उसे भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर बताकर हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया

भोपाल। जेपी अस्पताल में एक वृद्ध बीमार अवस्था में मिला। उसको राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचा तो उसकी हालत नाजुक बताकर हमीदिया अस्पताल भेज दिया। वहां उसकी मौत हुई तो मामला पुलिस थाने पहुंचा। भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
परिजन की जानकारी जुटा रही पुलिस
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 25 अगस्त को हुई है। वृद्ध की हमीदिया अस्पताल रै(Hamidia Hospital) फर करने के बाद 26 अगस्त की सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। वृद्ध की उम्र लगभग 65 साल है। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण परिजन के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। मामले की जांच एएसआई कन्हैयालाल कश्यप (ASI Kanhaiyalal Kashyap) कर रहे है। हबीबगंज पुलिस ने मर्ग 33/25 कायम कर लिया है। वृद्ध की पहचान के लिए जेपी अस्पताल परिसर (JP Hospital) में स्थित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।