Bhopal News: दीपक की चपेट में आकर झुलसी वृद्धा की मौत

Share

Bhopal News: एम्स अस्पताल में आठ दिनों तक जीवन और मौत से संघर्ष भी किया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। दीपक की चपेट में आकर आग से झुलसी वृद्धा की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। वृद्धा का घटना के बाद से भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में इलाज चल रहा था।

दीपक जलाते समय हुआ हादसा

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार राजश्री पांडेय (Rajshri Pandey) पति अभय पांडे उम्र 65 साल सलैया इलाके में रहती थी। वह दीपावली के अगले दिन 21 अक्टूबर को पूजन करने दीपक जला रही थी। वह घर पर अकेली भी थी। पति अभय पांडे (Abhay Pandey) सरकारी सेवा में थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे पूजा-पाठ करने लगे हैं। राजश्री पांडेय ने गाउन पहन रखा था। आग से झुलसने के बाद पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए थे। जिसमें किसी तरह की संदेहास्पद बातें सामने नहीं आई थी। उसकी इलाज के दौरान 29 अक्टूबर की सुबह पांच बजे मौत हो गई है। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 83/25 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई चेतन गुप्ता (ASI Chetan Gupta) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार का कांच तोड़कर बैटरी ले भागे चोर 
Don`t copy text!