Bhopal Murder News: गला घोंटकर हत्या के बाद महिला को पेटी में बंद करके पानी की टंकी में फेंका

Share

Bhopal Murder News: पेटी पानी में डूब जाए इसलिए पत्थर भी भरकर डाले, चार दिन पुराना शव, हाथ में जन्मतिथि जैसे अंक गुदे मिले, शुक्रवार को गांधी मेडिकल कॉलेज में होगा पीएम

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को निर्मम तरीके से ठिकाने पर लगाया गया। यह सनसनीखेज वारदात भोपाल (Bhopal Murder News)  शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। महिला के गले पर निशान मिले हैं। जिससे यह अटकलें लगाई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। शव करीब चार दिन पुराना है जो पुलिस को एल्यूमिनियम की संदूक के भीतर मिला है। वह पानी की टैंक में डूब जाए इसलिए उसमें पत्थर भी भरे गए। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या की ठोस वजह पता चल सकेगी।

लाश को मोड़कर पेटी में डाला गया

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 12 फरवरी की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छह: घरा के नजदीक कमल नगर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी (Kamal Nagar Housing Board Colony) के पास सुनसान स्थान पर पानी की टंकी में एल्यूमिनियम की संदूक (Box) लोगों ने देखी थी। यह जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। सुरक्षा में संदूक को खोला गया तो उसमें 30 से 35 वर्षीय महिला का शव मिला। उसकी लाश को मोड़कर उसमें जबरिया डाला गया था। लाश लगभग चार से पांच दिन पुरानी है। महिला के हाथ में गुदना मिला है। जिसमें 26 मई 1992 अंकों में लिखा हुआ है। इसके अलावा हाथ में दीप नाम भी लिखा है। पुलिस इस तथ्य को महत्वपूर्ण सुराग मानकर आसपास थानों में गुम महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद लाश को संदूक में भरकर ठिकाने लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दामाद ने सास और पत्नी की लगाई पिटाई 

कपड़े और अन्य सामान जांच के लिए जब्त

पुलिस को एल्यूमिनियम संदूक से भारी मात्रा में पत्थर मिले हैं। ताकि पत्थर के वजन से संदूक पानी में डूब जाए। लेकिन टैंक ज्यादा गहरा नहीं होने और पानी कम होने की वजह से वह दिख गया। पुलिस (Bhopal Murder News) को यह भी शक है कि शव को ठिकाने लगाने से पहले आरोपी ने वहां आकर रैकी भी की है। इसलिए आसपास दिखाई दिए संदिग्ध के संबंध में पुलिस की तरफ से जानकारी जुटाई जा रही है। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम कर लिया है। महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है।

मानव अंग की नहीं ली गई सुध

भोपाल जोन-4 में यह दूसरा मामला है जो महिला से जुड़ा है। इससे पहले कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र में भी 07 अक्टूबर, 2025 को मानव अंग मिले थे। यह अंग महिला के बताए जा रहे हैं। क्योंकि पुलिस को निचला पैर का हिस्सा मिला था। शरीर के टुकड़े थे जिसे जांच के लिए गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेजा गया था। पुलिस इस मामले में शव का लिंग पता करने का प्रयास कर रही है। जिसकी अभी तक रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समाचार पत्र के मालिक की पत्नी थाने पहुंची
Don`t copy text!